पहले दिल्ली मेट्रो में अश्लील डांस, फिर सड़क पर बैठ कर पार की हदें और फिर स्कूटी पर स्टंट करके रील बनाने वाली दोनो लड़कियों और इन सबमें उसका साथ देने वाला युवक को पुलिस ने आज गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। रील वायरल होने से पहले नोएडा पुलिस ने चालान किया था और अब तीनो को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- जितना उनकी कुर्सी को खतरा होगा उतना ही वे सांप्रदायिक हो जाएंगे...सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार
थाना सेक्टर-113 नोएडा पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का स्वतः संज्ञान लेते हुए अश्लील हरकत करने वाली स्कूटी सवार 02 अभियुक्ता तथा लापरवाही पूर्वक स्कूटी चलाने वाले अभियुक्त को किया गिरफ्तार। pic.twitter.com/55YVre4yzO
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) March 28, 2024
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दो लड़कियां और एक लड़के ने मिलकर ये सारी रील शेयर की थी। पहले मेट्रो में गुलाल के साथ दोनो लड़कियों का अश्लील डांस इसके बाद सड़क पर दोनो लड़कियों ने सारी हदें पार कर दी थी।
पढ़ें :- जो भी सुरक्षा में बाधक बनेगा कानून उसको ऐसा मजा चखाएगा कि उसकी आने वाली सात पीढ़ियां याद करेंगी: सीएम योगी
इसके बाद सोशल मीडिया दोनो लड़कियों की रील खूब वायरल हो रही है। सोशल मीडिया में एक वीडियो औऱ सामने आया है जिसमें दोनो लड़कियां और एक लड़का पुलिस थाने के सामने खड़े हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने इनकी स्कूटी को सीज कर लिया है। साथ ही आईपीसी सेक्शन 279, 290, 294, 336, 337 में FIR दर्ज की है। जानकारी के मुताबिक इनकी स्कूटी का पहले ही करीब 80K का चालान कट चुका है।