Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रिलायंस अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को धमकी देने वाले को पुलिस ने दबोचा, ​बिहार से मुंबई लाया जा रहा आरोपी

रिलायंस अस्पताल को उड़ाने और अंबानी परिवार को धमकी देने वाले को पुलिस ने दबोचा, ​बिहार से मुंबई लाया जा रहा आरोपी

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। रिलांयस फाउंडेशन के अस्पताल और अंबानी परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ​लिया है। आरोपी को बिहार के दरभंगा से हिरासत में लिया गया है। इसके बाद से मुंबई लाया जा रहा है। आरोपी ने बुधवार दोपहर और शाम को लैंडलाइन नंबर पर फोनकर दो बार धमकी दी थी।

पढ़ें :- 'राहुल रायबरेली भी हार गए तो उसे भी छोड़ देंगे,' केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गांधी परिवार पर साधा निशाना

आरोपी ने अस्पताल को बम से उड़ाने और मुकेश, नीता, आकाश व अनंत अंबानी की हत्या करने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद से हड़कंप मच गया था। यह धमकी भरा फोन अस्पताल के लैंडलाइन नंबर पर आया, जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस मामले में मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया, धमकी भरा फोन 12 बजकर 57 मिनट पर अनजान नंबर से आया। धमकी देने वाले व्यक्ति ने अंबानी परिवार के नाम पर भी धमकी दी। मीडिया रिपोर्ट की माने तो धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Advertisement