Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी को अवनीश अवस्थी ने कान में दी मां के निधन की सूचना, पारिवारिक दुख में शरीक होने के लिए उत्तराखंड रवाना

सीएम योगी को अवनीश अवस्थी ने कान में दी मां के निधन की सूचना, पारिवारिक दुख में शरीक होने के लिए उत्तराखंड रवाना

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां का निधन उत्तराखंड के उनके पैतृक गांव में हुआ। सीएम इस पारिवारिक दुख में शरीक होने के लिए लखनऊ से उत्तराखंड रवाना हो गए। सीएम को मां की मृत्यु का यह दुखद समाचार उनके राजनीतिक सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी ने उन्हें मंच पर सुनाया। सीएम टैबलेट वितरण से जुड़े एक आयोजन के सिलसिले में गोरखपुर में थे।

पढ़ें :- अखिलेश बोले- ये वीडियो गवाह है कि एक युवक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बारे में मुख्यमंत्री बिना किसी सबूत के आरोप लगा रहे हैं, वो बेहद निंदनीय है

सीएम जब भाषण दे रहे थे तभी संभवतः सीएम की मां की मौत की खबर उन्हें लगी। अवनीश अवस्थी (Awanish Awasthi) ने भाषण के खत्म होने का इंतजार किया। भाषण खत्म होने के बाद जब वह मंच पर दूसरे नेताओं के साथ हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन कर रहे थे तभी उनको यह सूचना दी गई। अवनीश अवस्थी ने उनके कान में धीमे से यह सूचना दी। इसके बाद वह मंच से नीचे की ओर जाते हुए दिखे। इस सूचना के मिलने के बाद कार्यक्रम से जुड़ी कुछ औपचारिकताएं करने के बाद वह लखनऊ लौट आएं। जहां से फिर वह उत्तराखंड के लिए रवाना हुए।

मां के निधन की सूचना मिलने के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में 50 हजार युवाओं को टैबलेट वितरण के कार्यक्रम में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहे। कोरोना काल में पिता के निधन के समय भी उन्होंने कर्तव्य को प्राथमिकता दी थी।

Advertisement