Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीट बंटवारे पर हुई सकारात्मक बातचीत, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को न्योता: कांग्रेस अध्यक्ष

सीट बंटवारे पर हुई सकारात्मक बातचीत, ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए इंडिया गठबंधन के नेताओं को न्योता: कांग्रेस अध्यक्ष

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विपक्षी इंडिया गठबंधन की शनिवार बैठक हुई। इस बैठक में सीट शेय​रिंग के साथ ही कई अन्य रणनीति पर भी चर्चा की गयी। इस बैठक के बाद कांंग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का अहम बयान आया है। उन्होंने कहा कि, सीट बंटवारे पर सकारात्मक बातचीत हुई।

पढ़ें :- UKPSC Main Exam Postponed : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की स्थगित, हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के नेताओं ने आज ऑनलाइन बैठक की और गठबंधन पर सार्थक चर्चा की। हर कोई इस बात से खुश है कि सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक तरीके से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि, हम लोगों ने आने वाले दिनों इंडिया गठबंधन के संयुक्त कार्यक्रमों पर भी चर्चा की।

उन्होंने कहा कि, इस दौरान हमने और राहुल गांधी जी ने इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही देश के आम लोगों को परेशान करने वाले सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों को उठाने के अवसर का उपयोग करने के लिए आमंत्रित किया।

 

पढ़ें :- Vladimir Putin India Visit : हैदराबाद हाउस में Putin - Modi की मुलाकात , PM बोले- भारत तटस्थ नहीं, शांति का पक्षधर
Advertisement