Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. Pova 8 Pro 5G : पोवा 8 प्रो 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत-खासियत

Pova 8 Pro 5G : पोवा 8 प्रो 5G भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत-खासियत

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pova 8 Pro 5G : लोकप्रिय टेक कंपनी ने नया फ़ोन Pova 8 Pro 5G भारत में मंगलवार को लॉन्च किया। यह फ़ोन देश में स्टैंडर्ड Pova 8 मॉडल के लॉन्च होने के कुछ महीनों बाद आया है। नया Pova 8 Pro 5G देश में तीन कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

पढ़ें :- रिपोर्ट : सरकार ने मार्च से जुलाई के बीच हर मिनट सोशल मीडिया कंपनियों को एक ब्लॉकिंग ऑर्डर भेजा, कांग्रेस का तंज- मोदी Gen Z से कितने डरे हुए हैं

चिपसेट
इस फ़ोन में ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7000 सीरीज़ का चिपसेट लगा है।

बैटरी
फ़ोन में 6,500mAh की बैटरी है और यह 45W वायर्ड फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। स्मार्टफोन में डुअल रियर कैमरा सिस्टम भी है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा है।

कीमत और उपलब्धता
भारत में Pova 8 Pro 5G की कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी चुनिंदा क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और UPI ट्रांज़ैक्शन पर 3,000 रुपये का इंस्टेंट कैशबैक दे रही है।

कलर ऑप्शन
नया Pova स्मार्टफोन 21 अगस्त को Flipkart के ज़रिए भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Pova 8 Pro 5G तीन कलर ऑप्शन – आर्क व्हाइट, ग्रेफ़ाइट ब्लैक और टुंड्रा ग्रीन – में उपलब्ध है।

पढ़ें :- Photon Matrix : उड़ते मच्छरों को निशाना बनाएगी लेज़र मशीन , जानें तकनीक

पीक ब्राइटनेस
इसमें 6.78 इंच का HyperLux AMOLED पैनल दिया गया है, जो 144Hz तक का रिफ्रेश रेट के साथ आता है. स्क्रीन 4,500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 1.07 बिलियन कलर्स सपोर्ट करती है।

फोन में Android 16 पर बेस्ड HiOS 16 मिलता है। कंपनी का कहना है कि फोन को दो बड़े OS अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट दिए जाएंगे।

रियर कैमरा
Pova 8 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा मिलता है। इसका 50MP का मेन कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) के साथ आता है। वहीं इसके साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Advertisement