Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत, कई घायल

मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत, कई घायल

By santosh singh 
Updated Date

मुजफ्फरपुर : बिहार (Bihar) के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार को बड़ा हादसा हुआ है। सदर थाना क्षेत्र (Sadar Police Station Area) के गोबरसही में नाला निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन फट (Gas Pipeline Ruptured) गई। इससे जोरदार धमाका हुआ। धमाके की वजह से आसपास के दर्जनों घरों के शीशे टूट गए और दीवारों को भी नुकसान पहुंचा है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में एक व्यक्ति की मौत की सूचना है, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?
Advertisement