अयोध्या। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (President of International Hindu Council) के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया (Dr. Praveen Bhai Togadia) अपने समर्थकों के साथ बुधवार की दोपहर अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। उन्होंने सरयू तट पर स्थित परमहंस रामचंद्र दास की समाधि स्थल (Samadhi place of Paramahamsa Ramchandra Das) पर जाकर उन्हें नमन किया है।
पढ़ें :- UP News : योगी सरकार ने कर्मचारियों को दिया 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75 फीसदी रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र?
इस अवसर पर उन्होंने नारा दिया कि अयोध्या, मथुरा और विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ। वे अपने हजारों समर्थकों के साथ पहुंचे हैं और दोपहर में रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। तोगड़िया ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण से हजारों कारसेवकों के संकल्प की सिद्ध हुई है। आज हम उन्हीं कारसेवकों को अयोध्या में नमन करने आए हैं।