प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा निदेशालय (Uttar Pradesh Secondary Education Directorate) में रविवार को आग लग गई है। इसमें एडेड विद्यालयों (Aided Schools) की रखी गईं पांच हजार से अधिक फाइलें जलकर राख हो गईं। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां (Fire Brigade Vehicles) मौके पर पहुंच गई हैं।
पढ़ें :- Uttarakhand Cabinet Expansion : उत्तराखंड में मंत्रिमंडल का विस्तार, भरत सिंह चौधरी समेत पांच विधायक बनें नए मंत्री
निदेशालय के एक कमरे में लगी आग, जहां विद्यालयों के पंजीकरण और मान्यता से संबंधित तमाम दस्तावेज रखे गए थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। शिक्षा निदेशालय (Education Directorate) की पत्थर बिल्डिंग के लेखा अनुभाग कक्ष नंबर 14, 15 और 16 में आग आग लगी थी।