Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Pre-Monsoon 2026 : ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा ,  प्री-मानसून बादलों का असर भी दिखाई पड़ेगा

Pre-Monsoon 2026 : ताकतवर पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय होगा ,  प्री-मानसून बादलों का असर भी दिखाई पड़ेगा

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pre-Monsoon 2026 :  पश्चिमी विक्षोभों की लगातार सक्रियता की वजह से उत्तर-पश्चिम भारत में बार-बार बारिश, तेज हवाएं और आंधी-तूफान का दौर बना हुआ है। मौसम की लुका छिपी के बीच पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। इसके कल 27 और 28 मार्च को सक्रिय होने की संभावना है, जिसका असर देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ तेज हवाएं चलने लगेंगी, और प्री-मानसून बादलों का असर भी दिखाई पड़ेगा। कहीं-कहीं पॉकेट में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। इस दौरान बादल गरजने और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया गया है। बारिश होने की भी संभावना है।

पढ़ें :- पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में फैली सफेद चादर, जनजीवन प्रभावित

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को लेकर एक बार फिर अलर्ट जारी किया है। उत्तर-पश्चिमी भारत में मार्च के बाकी दिनों में लगातार बारिश और तूफ़ान का दौर जारी रहने की उम्मीद है, जिससे लू की स्थिति दूर रहेगी। इस क्षेत्र में, जहाँ महीने की शुरुआत में तापमान में तेज़ी से बढ़ोतरी देखी गई थी, मार्च के मध्य से मौसम के मिजाज में काफ़ी बदलाव आया है।

इसके बाद से ही मौसम लगातार सक्रिय बना हुआ है. रुक-रुक कर हो रही प्री-मॉनसून बारिश और आंधी-तूफान के कारण तापमान ज्यादा नहीं बढ़ पा रहा है।  इन बार-बार होने वाले बदलावों की वजह से फिलहाल मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना हुआ है। आने वाले दिनों में भी मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं।

Advertisement