मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपनी कमबैक फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने पर पहली बार खुलकर बात की है। ‘मिड-डे’ को दिए एक हालिया इंटरव्यू में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्म के बिजनेस पर उनका कोई नियंत्रण नहीं था। फिर भी उन्हें इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होने पर बेहद गर्व है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म से प्रीति जिंटा ने लगभग आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की थी। हालांकि, यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई।’
पढ़ें :- Bigg Boss 20: मनोज तिवारी की बेटी रीति को सलमान खान की वॉर्निंग- ‘बाप पर मत जाना!’
इंटरव्यू के दौरान जब प्रीति से फिल्म के खराब प्रदर्शन को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपनी उम्मीदों को सीमित रखती हूं। जब मैं कैमरे के सामने होती हूं, तो अपना 100 प्रतिशत देती हूं। मैं कर्म में विश्वास रखती हूं, अपना काम करो और बाकी सब भगवान पर छोड़ दो। फिल्म का नतीजा क्या होगा, इस पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता।” उन्होंने आगे कहा, “मैं हर फिल्म के लिए पूरी जान लगा देती हूं। इस फिल्म के लिए भी मैंने अपना 1000 प्रतिशत दिया था। फिल्म का बिजनेस चाहे जो रहा हो, लेकिन एक कलाकार के तौर पर मेरा अनुभव बेहद शानदार था।”
शबाना आजमी ने भी जताई थी निराशा
बता दें कि इस फिल्म में प्रीति जिंटा के साथ मुख्य भूमिका निभाने वाली दिग्गज अभिनेत्री ‘शबाना आजमी’ ने भी हाल ही में फिल्म के फ्लॉप होने पर दुख जताया था। उन्होंने कहा था कि वे हैरान हैं कि समीक्षकों से तारीफें मिलने के बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बुरी तरह असफल कैसे हो गई।
बॉक्स ऑफिस पर सिमट गई फिल्म
पढ़ें :- 51 साल पहले आई एक मूवी का हनुमान अंश की तरह बॉक्स ऑफिस का बजा था डंका, फिल्म शोले पर पड़ी थी भारी
इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ के साथ हुए बड़े क्लैश और कमजोर थिएट्रिकल रन के कारण ‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 53.01 करोड़ रुपये का ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सकी, जो इसके बजट के मुकाबले काफी कम है।
अब ‘वाइब’ से है उम्मीदें’
प्रीति जिंटा अब बंटवारा 1947′ की असफलता को पीछे छोड़ते हुए अपनी अगली एक्शन फिल्म ‘वाइब’ (Vibe) की रिलीज की तैयारियों में जुट गई हैं। बता दें कि इस फिल्म में वह कुणाल खेमू के साथ एक अंडरकवर एजेंट के मुख्य किरदार में नजर आएंगी। यह फिल्म 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।