Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी करने की तैयारी, नगर निगम की बैठक में पास हो सकता है प्रस्ताव

लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी करने की तैयारी, नगर निगम की बैठक में पास हो सकता है प्रस्ताव

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Image Source Google

Lucknow’s name may change soon: नवाबों के शहर लखनऊ का नाम जल्द ही बदल सकता है। बुधवार को नगर निगम कार्यकारिणी बैठक में  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम लक्ष्मणपुरी (Laxmanpuri) रखने का प्रस्ताव पेश किया जाएगा।

पढ़ें :- Viral Video: बुजुर्ग व्यक्ति ने की दो पिल्लो के साथ हैवानियत, गर्दन मरोड़ कर मारने के बाद पॉलीथीन मेंं भरकर फेंका

मिल सकती है कई चौराहों और मार्गों के नामकरण को भी मंजूरी

बैठक में शहर के कई चौराहों और मार्गों के नामकरण को भी मंजूरी मिल सकती है। इससे पहले गाजियाबाद का नाम गजप्रस्थ रखने का प्रस्ताव दिया गया है। वहीं अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव अलीगढ़ नगर निगम की ओर से पारित हो चुका है। इसके अलावा फिरोजाबाद का नाम चंद्रनगर करने के प्रस्ताव पर भी मुहर लग चुकी है।

गोमतीनगर रेलवे स्टेशन का नाम अटल बिहारी वाजपेयी

नगर निगम कार्यकारिणी की आज होने वाली बैठक में सदन के उपाध्यक्ष गिरीश गुप्ता की तरफ से लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी (Laxmanpuri)  करने का प्रस्ताव दिया जा सकता है। हालांकि महापौर सुषमा खर्कवाल ने इस बारे में जानकारी से इंकार किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास कुल 11 प्रस्ताव की सूची है जो बैठक में रखे जाने हैं। जिनमें से गोमतीनगर रेलवे स्टेशन (Gomtinagar Railway Station) का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर करने का भी प्रस्ताव पेश हो सकता है।

पढ़ें :- जिस सोसाइटी में सर्वाधिक मतदान, उनके आरडब्ल्यूए को किया जाएगा सम्मानित : मण्डलायुक्त डाॅ. रोशन जैकब
Advertisement