नई दिल्ली। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (India President Droupadi Murmu) ने हाल ही में कुछ बड़े बदलाव किए हैं। उन्होंने कुछ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में नए राज्यपालों और उपराज्यपालों (Lieutenant Governor) की नियुक्तियां की और एक इस्तीफ़ा भी मंज़ूर किया है।
पढ़ें :- भगवान के नाम पर राजनीति करने वालों की सच्चाई अब जनता के सामने आ चुकी: अखिलेश यादव
राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रो. असीम कुमार घोष (Ashim Kumar Ghosh) को हरियाणा का नया राज्यपाल नियुक्त किया है। पुसापति अशोक गजपति राजू (Pusapati Ashok Gajapathi Raju) को गोवा का राज्यपाल बनाया गया है। गोवा के लिए यह एक महत्वपूर्ण बदलाव है। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भी बदलाव हुआ है। राष्ट्रपति ने कविंदर गुप्ता को लद्दाख का उपराज्यपाल (Lieutenant Governor) नियुक्त किया है। इसी के साथ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ब्रिगेडियर (डॉ.) बी.डी. मिश्रा (सेवानिवृत्त) का लद्दाख के उपराज्यपाल पद से इस्तीफ़ा भी स्वीकार कर लिया है। अब उनकी जगह कविंदर गुप्ता (Kavinder Gupta) यह ज़िम्मेदारी संभालेंगे। यह बदलाव देश के अलग-अलग हिस्सों में प्रशासनिक स्तर पर नई दिशा देंगे।