Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची प्रयागराज महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची प्रयागराज महाकुंभ, त्रिवेणी संगम में लगाई आस्था की डुबकी

By Abhimanyu 
Updated Date

President Draupadi Murmu reached Prayagraj Maha Kumbh: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (10 फरवरी) को प्रयागराज महाकुंभ पहुंची हैं। जहां पर राष्ट्रपति मुर्मू मेले के दौरान त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। इससे पहले यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनका एयरपोर्ट पर स्वागत किया।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस सरकारों की बीमार मानसिकाता का परिणाम था एन्सेफलाइटिस: सीएम योगी

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार सुबह 9.30 बजे के आसपास बमरौली एयरपोर्ट पहुंचीं। जहां पर पहले से मौजूद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। इसके बाद वह राज्यपाल और सीएम के साथ कुंभ मेला क्षेत्र, प्रयागराज में पहुंची। जहां पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ त्रिवेणी संगम, प्रयागराज तक पहुंचने के लिए एक नाव से रवाना हुए। इस दौरान राष्ट्रपति ने त्रिवेणी संगम पर पक्षियों को दाना भी खिलाया।

पढ़ें :- जब राखी की डोर ने बांधे अपनत्व के रिश्ते, ईश वेलफेयर फाउंडेशन ने मानसिक दिव्यांग महिलाओं व बच्चियों के साथ मनाया रक्षाबंधन

इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान के बाद पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति आज प्रयागराज में करीब आठ घंटे तक रहेंगी। बता दें कि महाकुंभ का आज 29वां दिन है। महाकुंभ में हर दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। 13 जनवरी से अब तक 43 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते प्रयागराज पिछले एक हफ्ते से जाम जूझ रहा है।

Advertisement