Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. President Election 2022 : शिवसेना करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, संजय राउत ने बताई ये वजह

President Election 2022 : शिवसेना करेगी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन, संजय राउत ने बताई ये वजह

By संतोष सिंह 
Updated Date

President Election 2022 : शिवसेना (Shiv Sena) में बड़ी बगावत के बाद आखिरकार पार्टी के तेवर नरम पड़ने के संकेत दिए हैं। वह एनडीए (NDA) की राष्ट्रपति प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Presidential candidate Draupadi Murmu) का समर्थन कर सकती है। हालांकि इस बारे में औपचारिक एलान पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे करेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय राउत (Sanjay Raut) ने यह संकेत देते हुए इस फैसले की वजह भी बताई है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

राउत ने कहा कि सोमवार को हमने शिवसेना की बैठक में द्रौपदी मुर्मू को समर्थन के मुद्दे पर चर्चा की है। मुर्मू को समर्थन करने का मतलब यह नहीं है कि हम भाजपा का समर्थन कर रहे हैं। हम आदिवासी नेता के नाम पर द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का समर्थन कर सकते हैं। हम पहले भी ऐसे फैसले लेते रहे हैं।शिवसेना (Shiv Sena)  किसका समर्थन करेगी यह एक दो दिन में स्पष्ट हो जाएगा। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे (Shiv Sena supremo Uddhav Thackeray) इस पर निर्णय करेंगे।

राउत ने आगे कहा कि विपक्ष जीवित रहना चाहिए। विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के प्रति भी हमारी सद्भावना है। पूर्व में हमने राष्ट्रपति पद के लिए प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया था। वे एनडीए (NDA)  की प्रत्याशी नहीं थीं। हमने प्रबण मुखर्जी का भी समर्थन किया था। राउत ने कहा कि शिवसेना किसी दबाव में फैसला नहीं करती।

पार्टी सांसद मुर्मू के पक्ष में

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार राष्ट्रपति चुनाव के मुद्दे पर हुई बैठक में शिवसेना के कई सांसदों ने मुर्मू के समर्थन के पक्ष में राय प्रकट की थी। इस बैठक में संजय राउत (Sanjay Raut)  कथित तौर पर अलग-थलग पड़ गए थे। उन्होंने शिवसेना द्वारा विपक्ष के साझा प्रत्याशी यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के समर्थन की अपील की थी। पार्टी सूत्रों का कहना है कि शिवसेना सुप्रीमो उद्धव ठाकरे (Shiv Sena supremo Uddhav Thackeray) पार्टी के अधिकांश सांसदों की राय से सहमत होकर मुर्मू के समर्थन का एलान कर सकते हैं। राष्ट्रपति चुनाव (President Election)  के लिए मतदान 18 जुलाई को होगा।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement