सतना। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (President of MP Congress, Jeetu Patwari) ने शनिवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह (BJP leader Ashok Singh) ने एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और फिर दोबारा दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा।
पढ़ें :- उन्नाव रेप पीड़िता की चेतावनी, कहा- कुलदीप सिंह सेंगर मुझे फूलन देवी बनने पर मजबूर कर देगा
जीतू पटवारी (Jeetu Patwari)का आरोप है कि भाजपा नेता कैमरे पर खुलेआम कहता है कि भाजपा की सरकार है, मेरा कुछ नहीं होगा। इस वीडियो को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव (Chief Minister Mohan Yadav) को टैग करते हुए लिखा कि आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह कैसा तमाशा है, जहां आपकी पार्टी के नेता प्रदेश की बेटियों के साथ घिनौने कृत्य करते हैं और छह महीने तक आपकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती। इसी लापरवाही के चलते दुष्कर्मी भाजपा नेता दोबारा कुकृत्य करने पहुंच गया।
सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह ने एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और फिर दोबारा दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर पहुँचा।
भाजपा नेता कैमरे पर खुलेआम कहता है कि भाजपा की सरकार है, मेरा कुछ नहीं होगा।@drmohanyadav51 आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह… pic.twitter.com/rKoRA3AuZV
— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari) December 27, 2025
पढ़ें :- Unnao Rape Case : कुलदीप सेंगर को मिली जमानत के खिलाफ CBI पहुंची सुप्रीम कोर्ट, उन्नाव रेप केस में आया बड़ा ट्विस्ट
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी (President of MP Congress, Jeetu Patwari) ने कहा कि चाहे देश में कुलदीप सेंगर हो या मध्य प्रदेश में अशोक सिंह, भारतीय जनता पार्टी में कई बलात्कारी गर्व से भाजपा का चोला ओढ़े बैठे हैं और भाजपा गर्व से उनके समर्थन में खड़ी रहती है।