Presidential election in Sri Lanka 2024 : श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव आगामी 21 सितंबर को होंगे। श्रीलंका के निर्वाचन आय़ोग ने शुक्रवार को यह घोषणा की। चुनाव आयोग ने राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामांकन की तारीख 15 अगस्त घोषित की है। इसी के साथ उन अटकलों पर विराम लग गया कि निर्वतमान राष्ट्रपति रनिल विक्रमसिंघे का कार्यकाल बढ़ाने के लिए चुनाव की तारीख आगे खिसका दी जाएगी।
पढ़ें :- California earthquake : अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप,बाद कई आफ्टरशॉक्स भी दर्ज किए गए
चुनाव आयोग ने कहा कि देश के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति का कार्यकाल 17 नवंबर, 2024 को समाप्त हो रहा है। नवंबर 2019 में राष्ट्रपति चुनाव जीतने वाले गोटबाया राजपक्षे ने दक्षिण एशियाई देश में गंभीर आर्थिक संकट के बीच जुलाई 2022 में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजपक्षे को नौ जुलाई 2022 को देश से भागने के लिए मजबूर होना पड़ा था, जिसके बाद संसद ने तत्कालीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे को राष्ट्रपति चुना था।