Mahakumbh 2025: महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh 2025) में अब तक करोड़ों श्रद्धालुओं त्रिवेणी में पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। अभी भी देश- विदेश के श्रद्धालुओं का महाकुंभ (Maha Kumbh) में तांता लगा हुआ है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) भी 144 साल के दिव्य महाकुंभ (Divya Maha Kumbh) के साक्षी बनेंगे। वह आस्था के संगम पर पुण्य की डुबकी लगाने के लिए महाकुंभ (Maha Kumbh) पहुंचेंगे।
पढ़ें :- संजू सैमसन हैं धैर्य और साहस की असली पहचान, टीम से बाहर हुए, लेकिन जब वापसी की तो मचाया तहलका
बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) पांच फरवरी का प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) पहुंचेंगे और स्नान करेंगे। इस दौरान वह गंगा की आरती भी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) महाकुंभ में त्रिवेणी में स्नान करने के बाद साधु-संतों से भेंट करेंगे। इसके साथ ही अक्षयवट, सरस्वती कूप और हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए भी जायेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के प्रयागराज आगमन को लेकर सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी गयी हैं।