Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. तिहाड़ जेल में बंद कैदी श्रीकांत की हत्या, जल्द होने वाली थी जमानत

तिहाड़ जेल में बंद कैदी श्रीकांत की हत्या, जल्द होने वाली थी जमानत

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बीते शुक्रवार को एक कैदी की हत्या कर दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार अन्य कैदियों ने मिलकर इस हत्या को अंजाम दिया है। जेल के अधिकारी ने बताया कि मारे गए कैदी की पहचान श्रीकांत उर्फ पप्पू के रूप में की गई है। बता दें कि श्रीकांत 2015 से तिहाड़ जेल में बंद था। हत्या और चोरी के आरोप में उसे सजा हुई थी। जल्द ही उसकी जमानत होने वाली थी।

पढ़ें :- CISCE Board Result 2024 : माफिया अतीक अहमद के दोनों बेटे पास, जानें 10वीं-12वीं में मिले कितने नंबर

तिहाड़ जेल के डीजी, संदीप गोयल के मुताबिक जेल नंबर दो में उसका तीन कैदियों से किसी बात पर झगड़ा हुआ। इसके बाद उसको चाकू जैसी कोई नुकीली चीज मारी गई। श्रीकांत को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। इससे पहले भी वह तिहाड़ जेल में बंद हो चुका है।

पिछले साल भी हुई थी हत्या

बता दें कि पिछले साल नवंबर में भी जेल में एक कैदी की हत्या हुई थी। इस हत्या के कारण जेल प्रशासन और कैदियों में हड़कंप मच गया था। जिस कैदी की हत्या हुई थी उसका नाम दिलशेर था। दिलशेर भी हत्या समेत कई अन्य मामलों में बंद था।

यूपी के चित्रकूट जेल में भी हुआ था गैंगवार

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने अशोक गहलोत को अमेठी और भूपेश बघेल को रायबरेली का नियुक्त किया पर्यवेक्षक

शुक्रवार को ही यूपी की चित्रकूट जेल में गैंगवार हुआ था। जिसमें दो कैदियों की गोली मारकर एक अन्य कैदी ने हत्या कर दिया था। वहीं जब आरोपी को पुलिस ने सरेंडर करने को कहा तो उसने मना किया और अन्य कैदियों को मारने की धमकी देने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया। जिन दो कैदियों की हत्या की गई उनमें से एक मुख्तार अंसारी का करीबी था। चित्रकूट जेल में हुई इस सनसनीखेज वारदात के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दो बड़े अफसरों का तबादला कर दिया गया है। वहीं चित्रकूट जेल के जेलर और सुपरिटेंडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement