Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Priyanka Chopra बनी मां, एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट के जरिये फैंस को दी जानकारी

Priyanka Chopra बनी मां, एक्ट्रेस ने इंस्टा पोस्ट के जरिये फैंस को दी जानकारी

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Priyanka Chopra becomes mother: बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) अब बन चुकी हैं। अब अदाकारा भी पेरेंट्स क्लब में शामिल हो गई हैं। आपको बता दें कि प्रियंका ने बीते शुक्रवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने मां बनने की खबर देकर सभी को चौंका दिया।

पढ़ें :- Tripti Dimri Hot Pic: तृप्ति डिमरी ने ब्लैक साटन गाउन में शेयर की हॉट तस्वीरें, फैन्स हुए दीवाने

वहीं खबरों के मुताबिक प्रियंका सरोगेसी के जरिए मां बनी हैं और उन्हें बेटा हुआ है या बेटी, इसकी जानकारी उन्होंने अब तक नहीं दी है। लेकिन सामने आई खबर के मुताबिक अदाकारा बेटी की मां बनी है। खबर है कि एक्ट्रेस के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

प्रियंका चोपड़ा ने दी जानकारी 

यूएस वीकली की रिपोर्ट के मुताबिक, पावर कपल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) -निक जोनस (Nick Jonas) के घर बेटी पैदा हुई है, हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है इसकी पुष्टि होना अभी बाकी है। आप सभी को बता दें कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की शादी के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा से लगातार उनकी प्रेग्नेंसी पर सवाल किए जा रहे थे। वहीं कभी उनकी ड्रेस में टमी फैट दिखता तो उसे बेबी बंप समझ लिया जाता।

इस लिस्ट में करण जौहर (Karan Johar) तक का नाम शामिल है। वैसे बीते शुक्रवार को प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) और निक जोनस दोनों ने ही देर रात इंस्टा पर पोस्ट शेयर कर अपने पेरेंट्स बनने की जानकारी दी थी। दोनों की पोस्ट में लिखा था- ‘हम ये बताते हुए बहुत खुश हैं क‍ि हमने सरोगेसी के जर‍िए बच्चे का स्वागत किया है। इस खुशी के पलों में हम आपसे कुछ समय प्राइवेसी मांगते हैं ताक‍ि हम अपने पर‍िवार पर फोकस कर सकें। धन्यवाद।’ फिलहाल इस कपल को हर तरफ से बधाई मिल रही है।

Advertisement