Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका चोपड़ा ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो , सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू

प्रियंका चोपड़ा ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को इंस्टाग्राम पर किया फॉलो , सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकीं प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हालांकि इस बार वजह उनकी कोई नई फिल्म या रेड कार्पेट लुक नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर किया गया एक छोटा-सा कदम है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके (CJP founder Abhijit Deepke) को फॉलो करना शुरू कर दिया है। जैसे ही लोगों की नजर इस पर पड़ी, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई यूजर्स इसे हाल के छात्र आंदोलन और युवाओं से जुड़े मुद्दों के समर्थन के तौर पर देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि सिर्फ किसी को फॉलो करना उसके विचारों का समर्थन माना जाना सही नहीं है।

पढ़ें :- कुशवाहा, मौर्य, शाक्य और सैनी समाज अब फिर सपा का 'जंगलराज' नहीं आने देगा: केशव मौर्य

हाल के दिनों में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) देशभर में चर्चा का विषय बनी हुई है। यह संगठन कथित परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन की वजह से सुर्खियों में आया। अभिजीत दिपके इसके फाउंडर हैं और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हुए हैं। ऐसे माहौल में प्रियंका चोपड़ा का उन्हें फॉलो करना लोगों का ध्यान खींच रहा है।

प्रियंका ने किया था रिएक्ट

इस पूरे घटनाक्रम पर प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) जोनास ने भी रिएक्ट किया। उन्होंने पत्रकार फे डीसूजा की उस सोशल मीडिया पोस्ट पर ताली, जश्न और दिल वाले इमोजी शेयर किए, जिसमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का जिक्र था। प्रियंका की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा होने लगी। हालांकि, जब से प्रियंका ने अभिजीत को फॉलो किया है, तभी से सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Zero-Tolerance Policy : योगी सरकार ने पांच तहसीलदार को किया निलंबित, 13 को थमाया नोटिस
Advertisement