वायनाड। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को वायनाड जिले में भूस्खलन से प्रभावित छात्रों को शिक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया। कलपेट्टा में मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र के बचे हुए छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण के उद्घाटन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भूस्खलन में बाहर पढ़ने वाले छात्र बच गए, लकिन दुखद ये करहा कि उन्होंने अपने परिवारों को खो दिया। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने यह सुनिश्चित करने का फैसला लिया है कि ऐसे छात्र अपनी शिक्षा जारी रख सकें।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
प्रियंका गांधी ने विभिन्न संस्थानों की ओर से की गई मदद की सराहना की। साथ ही बताया कि वायनाड के 121 छात्र वर्तमान में NICHE कन्याकुमारी में पढ़ाई कर रहे हैं, जिनको पूर्ण छात्रवृत्ति दी गई है। इसके अलावा, कर्नाटक के येनेपोया विश्वविद्यालय ने वायनाड के चार छात्रों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है।
LIVE: Smt. @priyankagandhi ji inaugurates and launches scholarship distribution for landslide survivors at Kalpetta, Wayanad. https://t.co/xRMMvEiydd
— Congress (@INCIndia) March 29, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने भूस्खलन के बाद वायनाड में लोगों के दर्द और पीड़ा की बात की। उन्होंने कहा कि इस आपदा के बाद वह भविष्य में उनके जीवन को आसान बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा, हम आपको वह वापस नहीं दे सकते जो आपने खोया है, लेकिन हम भविष्य में आपके जीवन को आसान बना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने वायनाड में शैक्षिक पुनर्वास के लिए कलपेट्टा विधायक टी सिद्दीकी की सराहना की, जिन्होंने छात्रों के लिए धन जुटाने और कॉलेजों से शुल्क छूट दिलाने के लिए कड़ी मेहनत की है। प्रियंका गांधी का तीन दिवसीय वायनाड दौरा आज समाप्त हो रहा है।
Congress General Secretary & Wayanad MP Smt. @priyankagandhi ji launches Scholarship Distribution for Higher Education for survivors of the Mundakkai-Chooralmala landslide.
Kalpetta, Wayanad pic.twitter.com/8oehQBZySl — Congress (@INCIndia) March 29, 2025
पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर साधा निशाना
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड में पत्रकारों से बातचीत के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र संसद में चर्चा को रोक रहा है। विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण किसी भी तरह से चर्चा को टालना है, इसके लिए विभिन्न हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के सवालों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि सरकार ने संसद में चर्चा को रोका है।