Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मछुआरा समाज की महिलाओं से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, पीड़ितों ने सुनाया पुलिसिया उत्पीड़न का दर्द

मछुआरा समाज की महिलाओं से प्रियंका गांधी ने की मुलाकात, पीड़ितों ने सुनाया पुलिसिया उत्पीड़न का दर्द

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार यूपी दौरे पर हैं। आज वह प्रयागराज के दौरे पर हैं। यहां पर प्रियंका बसवार गांव पहुंचकर मछुआरा समाज की महिलाओं से मुलाकात की। इस दौराान महिलाओं ने पुलिसिया उत्पीड़न का दर्द प्रियंका गांधी को सुनाया। महिलाएं प्रियंका गांधी को रो रोकर अपनी दास्तां बताई है।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

उन्होंने कहा कि पुलिस ने घर में घुसकर औरतों और बच्चों की बेहरमी से पिटाई की है। घर में तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी गयी। बता दें कि, प्रियंका गांधी मछुआरों के घर पहुंचकर उनका हालचाल जान रहीं हैं। इस दौरान महिलाएं पुलिस और प्रशासन की ज्यादती के बारे में बताते हुए फफक फफक कर रोने लगीं।

मछुआरों ने पुलिस के द्वारा तोड़े गए उनके नावों को भी कांग्रेस महासचिव को दिखाया। प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस विधायक अराधना मोना आदि मौजूद हैं।

वहीं, प्रियंका गांधी जमीन पर बैठकर ही मछुआरों की बातें सुनीं। परिजनों ने बताया कि पुलिस ने घर में घुसकर पुरुषों ही नहीं बल्कि महिलाओं की बर्बरतापूर्वक पिटाई की। घरों में तोड़फोड़ किया गया और आग लगा दी गई। नावों को तोड़ दिया गया है। इससे उनकी जीविका पर संकट आ गया है।

 

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement