Parliament scuffle case: संसद परिसर में गुरुवार को सत्तापक्ष और विपक्ष सांसदों के बीच धक्का-मुक्की के मामले में भाजपा और कांग्रेस ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इस मामले में भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत में उन पर हमले, उकसाने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। इस बीच कांग्रेस की लोकसभा सांसद प्रियंका गांधी ने राहुल का खुलकर समर्थन किया है। उनका दावा है कि वह कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते हैं।
पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा
शीतकालीन सत्र (Parliament Winter Session) के आखिरी दिन कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) ने शुक्रवार को संसद परिसर में कहा, “यह सरकार डरी हुई है। यह सरकार अडानी मामले पर चर्चा करने से डरती है। यह कोई भी चर्चा करने से डरती है। वे जानते हैं कि अंबेडकर जी के लिए उनकी सच्ची भावनाएँ सामने आ चुकी हैं। इसलिए, वे अब विपक्ष से डरे हुए हैं क्योंकि हम इस मुद्दे को उठा रहे हैं। इस मामले से राष्ट्रीय हित जुड़ा हुआ है। हमारा संविधान अंबेडकर जी, इस देश के लोगों और हमारे स्वतंत्रता संग्राम ने दिया है। उनका ऐसा अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।”
राहुल के खिलाफ एफआईआर उन्होंने आगे कहा, “यह सरकार की हताशा है। वे इतने हताश हैं कि वे झूठी एफआईआर दर्ज कर रहे हैं। राहुल जी कभी किसी को धक्का नहीं दे सकते। मैं उनकी बहन हूं, मैं उन्हें जानती हूं। वे ऐसा कभी नहीं कर सकते। सच कहूं तो देश भी यह जानता है। देश देख रहा है कि वे कितने हताश हैं कि वे निराधार एफआईआर दर्ज कर रहे हैं…ये सब ध्यान भटकाने वाली बातें हैं।” सूत्रों की मानें तो इस मामले में कांग्रेस और भाजपा की शिकायतों की जांच अब दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को सौंपने की तैयारी चल रही है।