Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा- मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने पूछा- मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने बीते शनिवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के लिए 17 एफआईआर करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार कर लिया था। अब इस गिरफ्तारी राजनीति तेज हो गई है। रविवार को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जहां ट्वीट कर मोदी पर तंज कसते हुए अपने गिरफ्तारी की मांग कर डाली है। तो वहीं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीटर प्रोफाइल पिक्चर ही बदल डाली है।

पढ़ें :- UP News : दुष्कर्म मामले में जेल की सजा काट रहे पूर्व कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका खारिज

प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रोफाइल से अपनी फोटो हटाते हुए लिखा है कि मोदी जी, बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? ठीक इसी तरह राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है और ट्वीट में उसी पोस्टर का इस्तेमाल किया है, जिसके बाद दिल्ली में 25 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि मोदी जी, हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दिया? मुझे भी गिरफ्तार करो।

बता दें कि बीते शनिवार को दिल्ली पुलिस ने कोविड-19 वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में कथित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने वाले पोस्टर चिपकाने के लिए 17 एफआईआर दर्ज कर लिया और 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि ये पोस्टर शहर के कई हिस्सों में लगाए गए थे। इनमें लिखा था कि मोदी जी हमारे बच्चों की वैक्सीन विदेश क्यों भेज दीं।

उन्होंने बताया कि गुरुवार को पुलिस को पोस्टरों के बारे में सूचना मिली जिसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। शिकायतों के आधार पर दिल्ली पुलिस ने विभिन्न जिलों में 17 एफआईआर दर्ज की।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर इस संबंध में और शिकायतें मिलती हैं तो और भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी। अभी यह पता लगाने के लिए जांच चल रही है कि किसके कहने पर शहर के विभिन्न स्थानों पर ये पोस्टर लगाए गए और इसके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस ने बताया कि तीन एफआईआर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गईं। वहां से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। तीन एफआईआर पश्चिम दिल्ली में और तीन एफआईआर बाहरी दिल्ली में दर्ज की गईं।

पढ़ें :- JMM और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, कहा-किसानों की आय बढ़ाने वाले नरेन्द्र मोदी जी की समर्थन करने वाली यहां लानी है सरकार

उन्होंने बताया कि शहर के मध्य हिस्से में दो एफआईआर दर्ज की गईं और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। दो एफआईआर रोहिणी में दर्ज की गईं और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक एफआईआर पूर्वी दिल्ली में दर्ज की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक एफआईआर द्वारका में दर्ज की गई और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि एक एफआईआर उत्तरी दिल्ली में दर्ज की गई और एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि इस शख्स ने दावा किया है कि उसे तीन पोस्टर चिपकाने के लिए 500 रुपये दिए गए। एक अन्य मामला शाहदरा में दर्ज किया गया, जहां पुलिस ने घटना की सीसीटीवी फुटेज बरामद की और इस घटना में शामिल लोगों को पकड़ने की कोशिश की।

Advertisement