1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. गुरुचरण सिंह ने 19 दिनों से नहीं खाया खाना, दोस्त ने किया खुलासा कहा- उनपर ब्लैक मैजिक…

गुरुचरण सिंह ने 19 दिनों से नहीं खाया खाना, दोस्त ने किया खुलासा कहा- उनपर ब्लैक मैजिक…

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के रोशन सोढ़ी का रोल निभाने वाले गुरुचरण सिंह की इन दिनों तबीयत ठीक नहीं है. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है. वहीं अब उनकी दोस्त ने उनके बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के रोशन सोढ़ी का रोल निभाने वाले गुरुचरण सिंह की इन दिनों तबीयत ठीक नहीं है. हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी तबीयत के बारे में जानकारी दी है. वहीं अब उनकी दोस्त ने उनके बारे में कुछ ऐसे खुलासे किए है.

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. उनकी दोस्त भक्ति सोनी ने बताया कि गुरुचरण के परिवार के फोन रात से ऑफ हैं और उनकी हेल्थ को लेकर कोई खबर नहीं मिल पा रही है. एक्टर की दोस्त भक्ति सोनी ने कहा कि जब वह घर लौटकर आए थे.

तब से ही उन्होंने खाना बंद कर दिया है. पिछले 19 दिनों से वो ना तो कुछ खा रहे हैं और ना ही कुछ पी रहे हैं. जिसकी वजह से उनकी तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है. वह जब मुंबई में थे, तो वह उन्हें गुरु जी के आश्रम ले जाकर लंगर में खाना खिलाती थीं. वहीं अब उन्होंने पूरी तरह से खाना पीना छोड़ दिया है.

धरती पर रहना है या नहीं

भक्त सोनी ने कहा कि गुरुचरण सिंह का कहना है कि जब तक उन्हें अच्छा काम नहीं मिलता. तब तो वो खाना नहीं खाएंगे. उन्होंने कहा कि जब आखिरी बार उनकी बात हुई थी. तब उन्होंने कहा था कि 13 या 14 जनवरी मुझे ये समझ में आ जाएंगे कि मुझे इस धरती पर रहना है या नहीं रहना है.

भक्ति सोनी ने बताया कि जब सोढ़ी शो में काम करते थे तो उनका किसी ने भी साथ नहीं दिया. फिलहाल उनपर 1.2 करोड़ रुपये का कर्ज है. इसके अलावा वो हर महीने 3 लाख की ईमआई भरते है. उनका भाई भी इन सब चीजों में नहीं दे रहा उनका साथ.

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...