Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोदी के गढ़ से Priyanka Gandhi करेंगी चुनाव अभियान का आगाज, जानें पूरा कार्यक्रम

मोदी के गढ़ से Priyanka Gandhi करेंगी चुनाव अभियान का आगाज, जानें पूरा कार्यक्रम

By संतोष सिंह 
Updated Date

वाराणसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress General Secretary Priyanka Gandhi Vadra) रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Prime Minister Narendra Modi’s parliamentary constituency Varanasi) से चुनाव अभियान का आगाज करने जा रही हैं। प्रियंका गांधी वाराणसी के जगतपुर स्थित इंटर कॉलेज (Inter College at Jagatpur) में आयोजित किसान न्याय रैली को संबोधित करेंगी। इससे पहले वह काशी के विभिन्न मंदिरों में दर्शन-पूजन भी करेंगी।

पढ़ें :- मायावती ने आकाश आनंद को उत्तराधिकारी और नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटाया, जानिए वजह

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi )  करीब 11.30 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lal Bahadur Shastri International Airport) पर पहुंचेंगी। यहां से वो सड़क मार्ग से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगी और दर्शन-पूजन के बाद दुर्गाकुंड (Durgakund) स्थित मां दुर्गा मंदिर (Maa Durga Temple) में भी दर्शन-पूजन करेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi ) लंका चौराहे पर स्थित पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा (Statue of Pandit Madan Mohan Malviya) पर माल्यार्पण करने भी जा सकती हैं।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi  सड़क मार्ग से ही रोहनिया क्षेत्र के जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगी। कार्यक्रम के मुताबिक प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi )  दोपहर लगभग 2 बजे जगतपुर इंटर कॉलेज पहुंचेंगी। प्रियंका गांधी की जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल पर सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi  के कार्यक्रम में एक लाख से ज्यादा लोगों की भीड़ जुटाई जाएगी।

कांग्रेस युवा मोर्चा (Congress Yuva Morcha) के पदाधिकारी कनिष्क पांडेय और ओमवीर पांडेय ने कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार किसानों का दमन कर रही है, मुद्दा उठाया जाना जरूरी हो गया है। उन्होंने प्रियंका गांधी की इस रैली में बड़ी तादाद में किसान और युवाओं के शामिल होने का दावा किया। बता दें कि प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi की इस रैली का नाम कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा रखा गया था, जिसे बदलकर बाद में किसान न्याय रैली (Kisan Nyay Rally) कर दिया गया।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी
Advertisement