Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार राजस्थान के दौसा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यह पंडित नवल किशोर जी और राजेश पायलट जी की धरती है, जिन्होंने आजीवन आपकी सेवा की है। स्वतंत्रता संग्राम तभी हुआ, जब जनता को लगा कि उनके साथ अन्याय हो रहा है, जिसके बाद यह देश आजाद हुआ। इसलिए इस बार भी आपको जागरूक होने की जरूरत है।
पढ़ें :- मनोज तिवारी का बड़ा दावा, बोले -बीजेपी असम में पुनः प्रचंड बहुमत से आ रही है,कांग्रेस खुशियां लूटने वाली पार्टी
प्रियंका गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी जी की बातें अब हल्की लगने लगी हैं, क्योंकि 10 साल में उन्होंने जनता के सामने खूब झूठ परोसा है। मंच पर मोदी जी संविधान की बातें करते हैं, लेकिन अपने लोगों से संविधान बदलने की बात करवाते हैं। इस संविधान के लिए आपके पूर्वज लड़े, क्योंकि संविधान ने सबको समान अधिकार दिए हैं। BJP संविधान बदलकर आपके अधिकार छीनना चाहती है।
उन्होंने कहा, मोदी सरकार ने बड़े-बड़े अरबपतियों का लाखों-करोड़ों का कर्ज माफ किया है।लेकिन यहां किसान को 10 हजार रुपए के लिए आत्महत्या करनी पड़ती है। बेटियों की शादी या फसल के नुकसान होने पर कर्ज लेना पड़ता है, लेकिन ये कर्ज माफ नहीं होता। तीन काले कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली के बॉर्डर पर लाखों किसान बैठे रहे, लेकिन PM मोदी ने उनकी एक बात नहीं सुनी।