Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. प्रियंका गांधी का मोदी सरकार बड़ा अटैक, बोलीं-भाजपा राज देश के गरीब और मिडिल क्लास के लिए बन गया अभिशाप

प्रियंका गांधी का मोदी सरकार बड़ा अटैक, बोलीं-भाजपा राज देश के गरीब और मिडिल क्लास के लिए बन गया अभिशाप

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा (Congress Party’s National General Secretary and Wayanad MP Priyanka Gandhi Vadra) ने ‘ब्लूम वेंचर्स’ की रिपोर्ट (Bloom Ventures Report) के बहाने मोदी सरकार (Modi Government) को निशाने पर लिया है।

पढ़ें :- PCS Transfer: यूपी में 13 पीसीएस अफसरों के हुए तबादले, देखिए लिस्ट, किसको कहां मिली तैनाती

 देश के 100 करोड़ लोग ऐसे, जिनके पास जीवन के सबसे जरूरी खर्चों के अलावा कुछ भी खरीदने के लिए नहीं बचते पैसे 

उन्होंने कहा कि देश के 140 करोड़ लोगों में से लगभग 100 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिनके पास जीवन के सबसे जरूरी खर्चों के अलावा कुछ भी खरीदने के लिए पैसे नहीं बचते। उन्होंने बताया कि ऐसा ‘ब्लूम वेंचर्स’ की रिपोर्ट (Bloom Ventures Report) में कहा गया है।

मिडिल क्लास की बचत 50 साल के निचले स्तर पर

सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि आज देश में असमानता हद से ज्यादा है। उन्होंने कहा कि कुल राष्ट्रीय आय का 57.7 फीसदी हिस्सा सबसे अमीर 10 फीसदी लोगों के पास है और सबसे गरीब 50 फीसदी आबादी की हिस्सेदारी सिर्फ 15 फीसदी है। मिडिल क्लास की बचत 50 साल के निचले स्तर पर है और नौकरीपेशा लोगों की आय 10 सालों से ठहरी हुई है। सिर्फ चंद अमीर और ज्यादा अमीर होते जा रहे हैं। भाजपा राज में व्याप्त आर्थिक अन्याय देश के गरीब और मिडिल क्लास के लिए अभिशाप बन गया है।

पढ़ें :- रायबरेली में छात्रसभा का कार्यक्रम चल रहा था लेकिन भाजपा के गुंडों ने नहीं चलने दिया, प्रशासन ने बड़े पैमाने पर अपमान किया: अखिलेश यादव
Advertisement