Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रियंका का बड़ा वादा-बसों में मुफ्त यात्रा,सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण, इंटर की छात्राओं को स्मार्ट फोन

प्रियंका का बड़ा वादा-बसों में मुफ्त यात्रा,सरकारी नौकरियों में 40 फीसदी आरक्षण, इंटर की छात्राओं को स्मार्ट फोन

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस (Congress ) ने बुधवार को यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Assembly Election 2022) के लिए महिला घोषणा पत्र (Women’s Manifesto) जारी कर दिया है। लखनऊ में घोषणा पत्र जारी करते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी  (Congress General Secretary Priyanka Gandhi) ने बताया कि महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 40 प्रतिशत आरक्षण व 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की भी सुविधा का वादा किया है।

पढ़ें :- Emergency landing of helicopter : महाराष्ट्र में इंडियन आर्मी के हेलीकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग, सभी 4 जवान सुरक्षित

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि सरकारी पदों में महिलाओं की लगभग 9 प्रतिशत भागीदारी है, जिसे हम 40 प्रतिशत करेंगे। महिला के तरफ से संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी। मनरेगा में महिला को प्राथमिकता मिलेगी। दुकानों का संचालन भी महिला द्वारा किया जायेगा। वहीं, 10 + 2 में लड़कियों को स्मार्टफोन दिया जायेगा। राज्य भर में संध्या विद्यालय भी होंगे, जिससे गांव में भी लड़कियां पढ़ाई कर सकें। प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने महिला घोषणा पत्र (Women’s Manifesto) जारी करते हुए कहा कि मेरी आशा है कि ये पहला महिला घोषणा पत्र नहीं होगा। इससे दूसरे राजनीतिक दलों पर भी दबाव होगा कि महिलाओं की भागीदारी को सीरियसली लिया जाए।

पढ़ें :- 'मेरे भाई 4000 KM पैदल चले... शहंशाह नरेंद्र मोदी जी महलों में रहते हैं,' शहजादा बोलने पर प्रियंका गांधी का पलटवार

जानें महिलाओं के लिए क्या-क्या किया वादा?

  1. स्नातक पास लड़की को स्कूटी मिलेगी
  2. महिला द्वारा संचालित छोटे व्यापारों में टैक्स से छूट मिलेगी
  3. बस में फ्री यात्रा मिलेगी
  4. विधवा को 500 रुपये पेंशन
  5. गरीब महिलाओं को फ्री इंटरनेट
  6. आवासीय खेल अकादमी बनवाई जाएंगी
  7. पुलिस बल में 25 प्रतिशत महिलाओं को नौकरी
  8. बलात्कार जैसी शिकायत में नियमों का पालन न होने पर अधिकारी का निलंबन
  9. हर जिले में महिलाओं के लिए मुफ्त कानूनी मदद
  10. कोई भी बीमारी हो 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
  11. मासिक धर्म से संबंधित दवाओं की मुफ्त आपूर्ति होगी
  12. हर एक सीएचसी में स्वस्थ शिक्षा केंद्र होगा, डॉक्टर भी महिला ही होंगी

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि पिछले कई महीने में उप्र कांग्रेस ने प्रदेश भर की महिलाओं से सलाह-मशविरा किया और उनके लिए एक नई राह बनाने का खाका तैयार किया। शक्ति विधान गृहणियों, कॉलेज की लड़कियों, आशा व आंगनबाड़ी बहनों, स्वयं-सहायता समूह की बहनों, शिक्षिकाओं और प्रोफेशनल महिलाओं की आवाज़ का प्रतिबिम्ब है।

पढ़ें :- IPL Match Today : एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज खेला करो या मरो का मुकाबला; जानें किस टीम का पलड़ा भारी

प्रियंका ने प्रतिज्ञा यात्रा के दौरान किए थे ये वादे

प्रियंका गांधी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रतिज्ञा यात्राएं निकाल रही हैं। उन्होंने बाराबंकी से कांग्रेस की 7 प्रतिज्ञाओं का ऐलान किया था। हाल ही में प्रियंका की मुरादाबाद रैली में भी स्कूटी का डिस्प्ले भी दिखाया था।

प्रियंका ने की थी ये 7 प्रतिज्ञाएं

पहली प्रतिज्ञा- हमारी पहली प्रतिज्ञा टिकटों में महिलाओं को 40 प्रतिशत हिस्सेदारी देने की है।
दूसरी प्रतिज्ञा- लड़कियों को स्मार्टफोन और स्कूटी दी जाएगी।
तीसरी प्रतिज्ञा- किसानों का पूरा कर्जा माफ होगा।
चौथी प्रतिज्ञा- 20 लाख सरकारी रोजगार।
पांचवीं प्रतिज्ञा- सबका बिजली बिल आधा माफ।
छठवीं- परिवार को 25000 हजार की आर्थिक मदद दी जाएगी।
सातवीं- 2500 में गेहूं- धान, 400 रुपए में खरीदा जाएगा गन्ना।

Advertisement