Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. काली पोस्टर विवाद को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन जारी, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

काली पोस्टर विवाद को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन जारी, पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक अलर्ट

By प्रिया सिंह 
Updated Date

देश में काली पोस्टर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कई राज्यों में लोग जमकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी क्रम में दिल्ली में विश्व हिंदू परिषद शनिवार को संकल्प यात्रा निकाल रहा है। इसकी अमुनती प्रशासन ने दिया है। प्रशासन ने इसकी समय सीमा भी निर्धारित किया है। बताया जा रहा है कि यह बाराखंभा रोड से होकर जंतर मंतर तक जाएगी।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल का मोदी सरकार पर निशाना, कहा-21 दिनों में जहां-जहां संभव होगा BJP को हराने के लिए प्रचार करूंगा

इसी क्रम में राजस्थान के उदयपुर में कन्हैयालाल और अमरावती में उमेश की हत्या के विरोध में मार्च कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज सुबह से ही हिंदूवादी संगठन दिल्ली की सड़कों पर मार्च कर रहे हैं। ये मार्च जंतर-मंतर में जाकर खत्म होगा।

दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली प्रशासन ने सभी से अनुरोध किया है कि इन सड़को से जने से बचें।

Advertisement