PTI Barrister Gohar Ali Khan : पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी PTI ने गौहर खान को अध्यक्ष पद से ‘हटाया’ दिया। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के वरिष्ठ नेता अफजल मारवात ने कहा कि बैरिस्टर गौहर अली खान को उनकी ‘‘अक्षमता और खराब” प्रदर्शन के कारण पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी के अध्यक्ष पद से ‘‘हटा दिया” गया है।
पढ़ें :- आमिर खान के भांजे इमरान खान को मिला भारत छोड़ने का आदेश, CEC के खिलाफ प्रदर्शन में हुए थे शामिल
गौहर ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि पीटीआई पार्टी के अगले अध्यक्ष पद के उम्मीदवार बैरिस्टर अली जफर हैं और पार्टी के आंतरिक चुनाव तीन मार्च को होने हैं। पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ECP) और उच्चतम न्यायालय ने पार्टी के आंतरिक चुनावों को गैरकानूनी घोषित कर दिया था और पार्टी से उसका प्रतिष्ठित प्रतीक ‘क्रिकेट का बल्ला’ छीन लिया था।
पीटीआई नेता मारवात ने एक सवाल के जवाब में कहा कि गौहर कार्यकर्ताओं की उम्मीदों पर खरा उतरने में विफल रहे। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी कार्यालय चलाने के लिए हर समय सक्रिय रहना पड़ता है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।” उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद पार्टी नेतृत्व का दृष्टिकोण सराहनीय नहीं था और गौहर को आठ फरवरी के आम चुनावों के बाद पार्टी का नेतृत्व करना चाहिए था, लेकिन वह इसमें असफल रहे।