Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. रिलेशनशिप
  3. Pumpkin Beneficial for Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए कद्दू बेहद फायदेमंद, कब्ज दूर करने से लेकर मजबूत होती है इम्युनिटी

Pumpkin Beneficial for Pregnant Women: गर्भवती महिलाओं के लिए कद्दू बेहद फायदेमंद, कब्ज दूर करने से लेकर मजबूत होती है इम्युनिटी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Pumpkin Beneficial for Pregnant Women:  गर्भवती महिलाओं के लिए कद्दू (Pumpkin) बेहद फायदेमंद होता है। प्रेगनेंट महिलाओं को कंसीव करने से पहले से लेकर बच्चे के पैदा होने के बाद तक ब्रेस्टफीडिंग करवाने तक अपने आहार का खास ध्यान रखने की जरुरत होती है।

पढ़ें :- Women's Problems: पीरियड्स के दौरान होने लगता है कब्ज, तो इस उपायों से मिलेगा छुटकारा

क्योंकि मां जो भी खाती पीती है वह बच्चे का स्वास्थ्य और विकास पर असर पड़ता है। कई बार खाने की थाली में कुछ ऐसी सब्जियां शामिल होती है, जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है। कद्दू (Pumpkin) एक ऐसी सब्जी है जो प्रेगेंट महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद होता है।

कद्दू (Pumpkin) में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और फाइबर जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते है। जो मां और बच्चे दोनो की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं को कद्दू का सेवन करने से कब्ज की समस्या नहीं होती है।

इसमें मौजूद फाइबर कब्ज को दूर करता है। प्रेगनेंसी में महिलाओं में कई हार्मोनल बदलाव होते है जिसकी वजह से इम्युनिटी कमजोर होने लगती है। प्रेगनेंसी के दौरान कद्दू (Pumpkin) का सेवन करने से इम्युनिटी मजबूत होती है।

इसके अलावा प्रेगनेंसी में सोने से पहले कद्दू के बीज खाने से अच्छी नींद आती है। इसके अलावा प्रेगनेंसी के दौरान कद्दू (Pumpkin) का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है।

पढ़ें :- Cardamom Water: सुबह खाली पेट इलायची का पानी पीने के होते हैं ये गजब के फायदे

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है। इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें। पर्दाफास.कॉम इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement