नई दिल्ली। पंजाब में हुए ट्विन धमाकों की घटना को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस (National Conference)के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला (President Farooq Abdullah) ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं और इसमें कोई नई बात नहीं है। फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां पंजाब में हुए धमाकों की जांच में जुटी हुई हैं और मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।
पढ़ें :- POK पर उमर अब्दुल्ला का बड़ा दावा- वहां के लोग हमारे अपने, एक दिन जरूर जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बैठेंगे
ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर फारूक अब्दुल्ला (Farooq Abdullah) ने कहा कि इस अभियान ने अपने उद्देश्य पूरे किए हैं, लेकिन युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता बल्कि केवल तबाही और दुख लेकर आता है। उन्होंने कहा कि दुनिया आज युद्ध के लिए तैयार नहीं है क्योंकि सभी देशों की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्होंने यूक्रेन, मिडिल ईस्ट और ऊर्जा संकट का उदाहरण देते हुए कहा कि युद्ध से हालात और खराब होते हैं जिनका असर पूरी दुनिया पर पड़ता है।
पंजाब में हुए धमाकों पर पूछे गए सवाल के जवाब में फारूक अब्दुल्ला (Operation Sindoor) ने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाएं पहले भी होती रही हैं और इसमें घबराने की जरूरत नहीं है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। इसके अलावा उन्होंने चुनावी नतीजों विपक्षी राजनीति और जम्मू-कश्मीर की स्थिति पर भी प्रतिक्रिया दी और कहा कि विपक्ष अपना काम कर रहा है, जबकि उनकी पार्टी अपने तरीके से काम जारी रखेगी।