चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया है। दरअसल, शुक्रवार देर रात पंजाब वेयरहाउस के अमृतसर के मैनेजर गगनदीप सिंह रंधवा ने सल्फास निगल लिया, जिसके बाद शनिवार सुबह उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इस घटना से पहले उन्होंने एक वीडियो बनाया था, जिसमें परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लिया था। इसको लेकर पंजाब की सियासत गर्म हो रही थी तभी मुख्यमंत्री ने लालजीत भुल्लर का इस्तीफा ले लिया। वहीं, इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
पढ़ें :- पीएम मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से होर्मुज के मुद्दे पर की बात! देश पर हो रहे हमलों की निंदा भी की
वहीं, इस घटना के बाद सांसद गुरजीत सिंह औजला अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने मामले को लेकर राज्य की भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, भ्रष्टाचार से जुड़े आरोप गंभीर हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
वहीं सीएम भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री का इस्तीफा ले लिया गया है। हम जांच प्रभावित नहीं होने दे सकते। हम अधिकारियों को तंग करने के लिए पावर में नहीं आए। भुल्लर का विभाग जल्द ही दूसरे मंत्री को दिया जाएगा। वहीं, कांग्रेस की तरफ से इस घटना को लेकर निशाना साधा गया है। कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा ने लालजीत भुल्लर के खिलाफ तुरंत आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है। खैरा ने कहा कि भुल्लर पर पर वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के डीएम गगनदीप रंधावा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है, जिसके चलते रंधावा ने आत्महत्या कर ली। एक्स पर उन्होंने लिखा कि
पहले मंत्री और उनके आदमियों ने रंधावा के साथ मारपीट की, और बाद में आत्महत्या करने से पहले रंधावा ने मंत्री का नाम लिया। मैं सरकार और पुलिस से आग्रह करता हूं कि इस मंत्री को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। अगर ऐसा नहीं होता, तो यह माना जाएगा कि पुलिस का इस्तेमाल केवल विपक्ष के साथ निजी हिसाब-किताब चुकाने के लिए किया जा रहा है।
जानिए क्या है पूरा मामला ?
दरअसल, हाल ही में पंजाब में वेयरहाउस के एक जिला प्रबंधक ने आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड से पहले अधिकारी ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में अधिकारी ने अपनी मानसिक परेशानी और मौत के लिए कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया था, जिसमें सीधे तौर पर मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर का नाम शामिल था। इस वीडियो के सामने आते ही राज्य में सियासी बवाल मच गया और विपक्षी दलों ने सरकार को घेरते हुए मंत्री के तत्काल इस्तीफे की मांग शुरू कर दी थी।
पढ़ें :- रेलवे ने कई छूट के नियमों पर लगाए प्रतिबंध, रेलवे के अधिकारी नीतियों को बता रहे है सही