Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कुमार विश्वास की तरह खुद ट्ववीट कर दी जानकारी

अलका लांबा के घर पहुंची पंजाब पुलिस, कुमार विश्वास की तरह खुद ट्ववीट कर दी जानकारी

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब पुलिस ने कुमार विश्वास के बाद अब आम आदमी पार्टी की पूर्व नेत्री रही अलका लांबा के घर दस्तक दी है। अलका लांबा ने भी कुमार विश्वास की तरह ही खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘पंजाब पुलिस मेरे घर पहुंच चुकी है। इससे पहले कुमार विश्वास के घर पर पुलिस पहुंचने पर भी अलका लांबा ने ट्वीट किया था। अलका ने लिखा था, ‘अब समझ आ रहा होगा कि आम आदमी पार्टी को पुलिस क्यों चाहिए थी।

पढ़ें :- पूर्व कांग्रेस नेता संजय निरुपम एकनाथ शिंदे की शिवसेना में हुए शामिल, सीएम की मौजूदगी में ली सदस्यता

भाजपा की तरह मात्र अपने विरोधियों को डराने और उनकी आवाज़ दबाने के लिए। थोड़ी तो शर्म करो केजरीवाल जी।’ कहा जा रहा है कि कुमार विश्वास की तरह ही किसी बयान को लेकर ही उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ होगा, जिस पर पुलिस उनके घर पहुंची है। अलका लांबा आम आदमी पार्टी में रह चुकी हैं, लेकिन अरविंद केजरीवाल से मतभेदों के बाद दल ही छोड़ दिया था। अब वह कांग्रेस में हैं। गौरतलब है कि अलका लांबा अकसर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करती रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान वह कांग्रेस के प्रचार की कमान संभाले हुए थीं।

Advertisement