Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा में एक-दूसरे को कमतर दिखाने के लिए कठपुतली का खेल खेला जा रहा है, सबकी डोरी अलग-अलग हाथों में है: अखिलेश यादव

भाजपा में एक-दूसरे को कमतर दिखाने के लिए कठपुतली का खेल खेला जा रहा है, सबकी डोरी अलग-अलग हाथों में है: अखिलेश यादव

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के बयान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा में पर्दे के पीछे की लड़ाई सरेआम हो गयी है। इंजन ही नहीं अब तो डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं। कोई वीडियो बनाकर बयान दे रहा है, कोई चिट्ठी लिख रहा है।

पढ़ें :- Crude Oil Price : कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग, प्रति बैरल 115 डॉलर के पार पहुंचा भाव

अखिलेश यादव ने एक्स पर लिखा कि, दिन-पर-दिन कमज़ोर होती भाजपा में टकराव और भटकाव का दौर शुरू हो गया है। भाजपा खेमों में बंट गयी है। भाजपा के एक नेता महोदय अपने ही शीर्ष नेतृत्व के दिए नारे को नकार रहे हैं। ⁠कोई मुख्यमंत्री जी कह रहे हैं कि बैकफ़ुट पर जाने की ज़रूरत नहीं है, जो उछल-कूद कर रहे हैं वो बैठा दिये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि, ⁠कोई कह रहा है संगठन सरकार से बढ़ा है। ⁠तो कोई सहयोगी दल हार का कारण दिल्ली-लखनऊ के नेतृत्व के ऊपर डाल रहा है। ⁠कोई वीडियो बनाकर बयान दे रहा है, कोई चिट्ठी लिख रहा है। भाजपा में एक-दूसरे को कमतर दिखाने के लिए कठपुतली का खेल खेला जा रहा है। सबकी डोरी अलग-अलग हाथों में है। भाजपा में पर्दे के पीछे की लड़ाई सरेआम हो गयी है। इंजन ही नहीं अब तो डिब्बे भी आपस में टकरा रहे हैं।

Advertisement