Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. पश्चिम बंगाल: बाइक पर बोरी बांध जा रहे युवक का पुलिस ने पकड़ा, गर्लफ्रेंड की ​हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहा…

पश्चिम बंगाल: बाइक पर बोरी बांध जा रहे युवक का पुलिस ने पकड़ा, गर्लफ्रेंड की ​हत्या कर शव ठिकाने लगाने जा रहा…

By Harsh 
Updated Date

पुरुलिया: पश्चिम बंगाल के पुरुलिया में पुलिस चेकिंग के दौरान एक दिल दहला देने वाली वारदात का पर्दाफाश हुआ है। बलरामपुर थाना क्षेत्र में बिजली दफ्तर के पास देर रात गश्त कर रही पुलिस की नजर बाइक पर बोरी लादे जा रहे एक संदिग्ध युवक पर पड़ी। बोरी पर ताजा खून के रिसाव के निशान देखकर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे रोका। जब बोरी को खोलकर देखा गया तो उसमें मोबाइल चार्जर की केबल से बंधी हुई 19 वर्षीय युवती की लथपथ लाश बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत आरोपी प्रेमी अमित कुमार महतो को मौके पर ही दबोच लिया, जो शव को अयोध्या पहाड़ियों में ठिकाने लगाने की फिराक में था।

पढ़ें :- ट्रेन में खाने की क्वालिटी पर AI की नजर , खाने में गड़बड़ी पर ऐसे लगेगी रोक

शक में खूनी अंजाम, चार्जर की तार से बांधा शव

तफ्तीश में सामने आया कि आरोपी और मृतका लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों की मुलाकात एक कोचिंग संस्थान में हुई थी। हालांकि बीते कुछ वक्त से अमित को अंदेशा था कि युवती किसी अन्य युवक के करीब आ रही है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर कहासुनी और विवाद होता था। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती को एकांत जगह पर ले गया, जहां धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को बोरी में कसकर बांध दिया और ठिकाने लगाने निकल पड़ा।

कोचिंग के लिए निकली थी छात्रा, फोन बंद होने पर बढ़ा संदेह

मृतक युवती पुरुलिया के एक हॉस्टल में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। रोजाना की तरह वह शनिवार दोपहर करीब एक बजे मेस से कोचिंग के लिए निकली थी, जिसके बाद से उसका मोबाइल बंद आने लगा। शाम को जब बेटी का फोन नहीं आया तो चिंतित परिजनों ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ मिला। अनहोनी की आशंका जताते हुए परिजनों ने हॉस्टल संचालक से बातचीत की और काफी खोजबीन के बाद पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पढ़ें :- Disha Salian death case: दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, कई दिग्गजों के नाम हैं शामिल

दुष्कर्म की भी आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना के बाद मृतका के पिता ने अस्पताल के सूत्रों का हवाला देते हुए हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने का अंदेशा जताया है। हालांकि पुलिस प्रशासन का कहना है कि यौन उत्पीड़न संबंधी दावों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच आने के बाद ही हो सकेगी। परिजनों का कहना है कि वे आरोपी को पहले से नहीं जानते थे और उन्होंने मामले में आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है।

Advertisement