Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Pushpa-2 Song: Allu Arjun की फिल्म पुष्पा-2 के किसिक सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Pushpa-2 Song: Allu Arjun की फिल्म पुष्पा-2 के किसिक सॉन्ग ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के चाहने वालों को एक और गाना मिल गया है। पुष्पा-2 से श्रीलीला का डांस वाला आइटम सॉन्ग किसिक रिलीज हो गया है। इस लिरिकल सॉन्ग को चेन्नई में आयोजित एक इवेंट में रिलीज किया गया। ट्रेलर रिलीज कर चुके मेकर्स ने एक और धमाकेदार गाने के साथ फैंस को तोहफा दिया है।

पढ़ें :- Allu Arjun दो माह तक हर रविवार थाने में हाजिरी देंगे , जानें किन शर्तों पर मिली नियमित जमानत

रिलीज होने के कुछ ही घंटों में किसिक गाने ने एक क्रेजी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में इस गाने को 25 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए। इतना ही नहीं, इसने एक ऐसा रिकॉर्ड भी बना लिया जो साउथ इंडिया में किसी गाने ने नहीं बनाया।

KISSIK Lyrical Video | Pushpa 2 The Rule | Allu Arjun | Sukumar | Sreeleela | DSP

यह रिकॉर्ड महज 18 घंटे में बना। बन्नी के चाहने वाले इससे खुश हैं। पहले ही रिलीज हुए ट्रेलर ने यूट्यूब पर भी तहलका मचा दिया है। साथ ही, यह 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज के साथ आसमान छू रहा है। सुकुमार-अल्लू अर्जुन की जोड़ी में आने वाली यह फिल्म दस दिन में बड़े पर्दे पर आएगी। पुष्पा 2 द रूल 5 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज हो रही है। ओवरसीज टिकट बुकिंग पहले ही रिकॉर्ड लेवल पर शुरू हो चुकी है। इसने अमेरिका में पहले कभी नहीं देखे गए नए रिकॉर्ड बनाए हैं।

 

पढ़ें :- Allu Arjun: 'पुष्पा 2' के इस सीन को लेकर अल्लू अर्जुन बुरे फंसे; कांग्रेस नेता ने पुलिस में दर्ज करवायी शिकायत

 

Advertisement