पढ़ें :- Middle East Flights : मिडिल ईस्ट के इन शहरों के लिए ऑपरेट होंगी 252 फ्लाइट्स, शेड्यूल में किया जा सकता बदलाव
यह घटना बीते 9 फरवरी को घटी, जब ग्रिफिथ्स का शव उनकी बालकनी के नीचे जमीन पर मिला। पुलिस की शुरुआती जांच और सीसीटीवी फुटेज में किसी बाहरी व्यक्ति के कमरे में जाने या साजिश के सबूत नहीं मिले हैं। घटना के वक्त वह कमरे में अकेले थे और अपार्टमेंट अंदर से बंद था। ऑटोप्सी रिपोर्ट और अन्य सबूतों के आधार पर पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है।
खबरों के मुताबिक, ग्रिफिथ्स का अपनी थाई मूल की पूर्व पत्नी के साथ उनके एक कारोबार को लेकर कानूनी विवाद चल रहा था। उनकी पत्नी ने उन पर उनके साथ मिलकर चलाए जा रहे व्यवसाय से 673,000 अमेरिकी डॉलर से अधिक की चोरी का आरोप लगाया था। पिछले साल उन्हें गिरफ्तार किया गया था और पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी, क्योंकि उनकी पत्नी ने आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी जानकारी के बिना जमीन के हिस्से बेचने के लिए दस्तावेजों में हेराफेरी की थी।