Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Raebareli News : पल्लवी पटेल और एसपी के बीच हुई हॉट टॉक, पुलिस अधीक्षक ने फोन काटा तो भड़क गईं विधायक, बोलीं-‘आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी’

Raebareli News : पल्लवी पटेल और एसपी के बीच हुई हॉट टॉक, पुलिस अधीक्षक ने फोन काटा तो भड़क गईं विधायक, बोलीं-‘आपके ऑफिस पहुंच जाऊंगी’

By santosh singh 
Updated Date

जगतपुर। यूपी के रायबरेली जिले (Raebareli District) के जगतपुर के छिछोरा गांव में 19 मार्च को किसान सुरेश पटेल (Suresh Patel)  की मौत मामले में पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले में बुधवार को सिराथू विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel)  मृत किसान सुरेश पटेल (Suresh Patel) के घर पहुंचीं। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर मृतक की पत्नी फूलमती को ढांढस बंधाया और आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर एसपी से मोबाइल पर बात की। इस दौरान उनके सख्त लहजे में एसपी ने कहा कि 15 दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर वह एसपी कार्यालय आकर बात करेंगी।

पढ़ें :- पल्लवी पटेल ने बढ़ाई अखिलेश यादव की टेंशन, अपना दल कमेरावादी इतनी सीटों पर ठोक रही है दावा

सुबह जब विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) गांव पहुंची तो उन्होंने किसान सुरेश की पत्नी फूलमती से बात की। उन्होंने पूरी घटना के बारे में जानकारी दी और कहा कि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस पर विधायक ने एसपी रवि कुमार को सीयूजी नंबर पर कॉल किया। विधायक ने एसपी से सवाल किया कि अभी तक सुरेश पटेल (Suresh Patel)  के मामले में पांचों आरोपियों की गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी है। इस पर एसपी ने जवाब दिया कि जल्दी गिरफ्तारी होगी।

‘जल्दी ही गिरफ्तारी होगी और फोन काट दिया’

विधायक ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है और नाबालिगों का नाम क्रास एफआईआर (FIR) में दर्ज की है। जब बीएनएस 108 में मामला दर्ज है तो फिर गिरफ्तारी क्यों नहीं हो सकी। इस पर एसपी ने कहा कि विवेचना चल रही है, जल्दी ही गिरफ्तारी होगी और फोन काट दिया। विधायक ने फिर फोन कर कहा 15 दिन का समय दिया है। यदि आरोपियों की गिरफ्तारी न हुई तो कार्यालय पर आऊंगी। इसके बाद एसपी ने फोन काट दिया।

परिवार के लोगों को दिया आश्वासन

पढ़ें :- जौहर यूनिवर्सिटी के निर्माण में 416 करोड़ का हिसाब नहीं दे पाए आजम खान, ईडी ने दर्ज कराया एक और मुकदमा

पुलिस अधीक्षक रवि कुमार (Superintendent of Police Ravi Kumar) से बात करने के बाद विधायक ने परिवार के लोगों से कहा कि यदि 15 दिन में गिरफ्तारी नहीं होती है तो मैं एसपी से सीधे कार्यालय जाकर बात करूंगी और जरूरत पड़ने पर आंदोलन किया जाएगा।

Advertisement