नई दिल्ली। AAP के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा (AAP MP Raghav Chadha) को शुक्रवार को अपनी पत्नी और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Actress Parineeti Chopra) के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर (Siddhivinayak Temple) में देखा गया। चड्ढा हाल ही में आई सर्जरी के बाद लंदन से लौटे हैं। चड्ढा और चोपड़ा दोनों अपनी-अपनी व्हाइट ड्रेसेज में बेहद शांत और खुश दिख रहे थे।
पढ़ें :- ‘पदक लाओ, पद पाओ’! योगी सरकार की खेल नीति से बदल रहा यूपी, CM योगी ने बताया कैसे मिल रही खिलाड़ियों को नई पहचान
इससे पहले दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज (Minister Saurabh Bhardwaj) ने कहा था कि राघव की आंख में कुछ कॉम्पलिकेशन्स हैं। राघव चड्ढा (Raghav Chadha)की यूके में एक बड़ी आंख की सर्जरी हुई है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर थी और इस वजह से उनकी आंखों की रोशनी तक कम होने की आशंका थी। जैसे ही वह ठीक हो जाएंगे, वह भारत वापस आएंगे और चुनाव प्रचार में हमारे साथ शामिल होंगे।
AAP के राज्यसभा सासंद राघव चड्ढा को शुक्रवार को अपनी पत्नी और एक्टर परिणीति चोपड़ा के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देखा गया। चड्ढा हाल ही में आई सर्जरी के बाद लंदन से लौटे हैं।#ParineetiChopra #RaghavChadha #Sidhivinayak pic.twitter.com/eZ4v0iVcoB
— santosh singh (@SantoshGaharwar) May 24, 2024
पढ़ें :- गोंडा में BJP को झटका! भाजपा छोड़ अखिलेश यादव के साथ आए बृजभूषण शरण सिंह के करीबी भवानी भीख शुक्ला
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की शादी सितंबर, 2023 में हुई थी। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में एक इंटिमेट लेकिन ग्रैंड वेडिंग की थी। इस बीच काम के मोर्चे पर बात करें तो परिणीति चोपड़ा को आखिरी बार नेटफ्लिक्स रिलीज ‘अमर सिंह चमकीला’ में देखा गया था। इस सीरीज में उन्होंने अमरजोत कौर का किरदार निभाया था। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से काफी तारीफ मिल रही है।