Rahu-Shukra Yuti : फरवरी माह की 6 तारीख को राहु और शुक्र ग्रह युति बनाएंगे। राहु-शुक्र की युति भौतिक सुख, विलासिता, और रचनात्मकता में वृद्धि करती है, जिससे अचानक धन लाभ हो सकता है। कुंभ राशि में राहु पहले से ही विराजमान हैं और 6 फरवरी के दिन शुक्र ग्रह भी कुंभ में गोचर कर जाएंगे। ये दोनों ग्रह आपस में मित्र हैं ऐसे में इनका युति करना कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इन राशियों को करियर और सामाजिक स्तर पर अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
पढ़ें :- Surya Gochar September 2026 : सूर्य देव स्वराशि सिंह से निकलकर कन्या राशि में करेंगे प्रवेश करेंगे, जानें उपाय
मेष राशि
आपकी राशि से एकादश भाव में राहु और शुक्र की युति होगी। इस युति के चलते आपको करियर, करोबार,पारिवारिक जीवन में मनचारही सफलता मिलेगी। धन लाभ के भी योग हैं।
वृषभ राशि
आपके कर्म भाव में आपकी राशि के स्वामी शुक्र और राहु के बीच युति होगी। इस युति के चलते आप के जीवन में सुख-समृद्धि के योग बबन रहे है। वहीं तरक्की के रास्ते खुलेंगे। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
धनु राशि
आपके साहस और पराक्रम के तृतीय भाव में शुक्र और राहु की युति होगी। यह युति आपके कलात्मक पक्ष को उजागर करेगी। अगर कला, लेखन, अभिनय आदि के क्षेत्र में हैं तो जबरदस्त लाभ आपको मिल सकता है। आपका काम लोगों को पसंद आएगा। दौरान अचानक से मनचाही जगह पर आपको जॉब मिल सकती है। परिवार में भी सुख-शांति बनी रहेगी।
उपाय
नियमित रूप से भगवान सूर्य को जल चढ़ाएं।
रोजाना 9 या 27 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।
हनुमान जी की पूजा और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
चरित्र को साफ़ रखें और श्वेत पदार्थों (दूध, चावल) का दान करें।