नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने राजस्थान के कोटा में बुधवार को आयोजित छात्र सम्मेलन से पहले जेन-Z (Gen Z) का खासतौर पर आह्वान किया है और कहा है कि केंद्र की मौजूदा मोदी सरकार (Modi Government) लाखों युवाओं के सपने पर प्रहार कर रही है। गांधी ने कहा कि हर पेपर लीक, परीक्षाओं का रद्द होना और अधूरी भर्ती सिर्फ व्यवस्था की विफलता नहीं है, बल्कि यह लाखों सपनों पर प्रहार है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा कि “मेरे युवा और Gen Z साथियों, मेरे मन में एक बात बिल्कुल साफ़ है और आपको भी इसे अपने दिल में बिठा लेना चाहिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पढ़ें :- केंद्र सरकार का बड़ा फरमान, अब बिना डॉक्टर की पर्ची के नहीं मिलेंगी कोई भी सिरप, डॉक्टर का प्रिस्क्रिप्शन जरूरी
मेरे युवा और Gen Z साथियों,
एक बात मेरे मन में साफ़ है और आप भी इसे दिल में बैठा लीजिए: भारत के हर युवा का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की ज़िम्मेदारी है।
पर ज़िम्मेदारी और ईमानदारी – दोनों मोदी सरकार की सोच से परे हैं।
पेपर लीक, परीक्षा कुप्रबंधन, रद्द होती भर्तियाँ, आसमान छूती… pic.twitter.com/i3MFdx3uw9
पढ़ें :- राहुल गांधी का बीजेपी सरकार पर सीधा अटैक, बोले-आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की मिलती है सज़ा
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 16, 2026
उन्होंने आगे लिखा कि लेकिन ज़िम्मेदारी और ईमानदारी- ये दोनों ही बातें मोदी सरकार की सोच से परे हैं। पेपर लीक, परीक्षा का कुप्रबंधन, रद्द हुई भर्तियां, आसमान छूती फीस, निजीकरण, घोटाले-ये वही तरीके हैं जिनसे वह हर दिन लाखों युवाओं के सपने तोड़ रही है। याद रखिए, युवाओं का भविष्य ही देश का भविष्य तय करेगा। मैं आप सभी को यही बात विस्तार से बताना चाहता था। इसीलिए मैं आपसे आह्वान कर रहा हूं- आइए, देश की हर गली, हर कस्बे और हर शहर से उठ रही ‘छात्रों की आवाज़’ को कोटा में एक ज़ोरदार संघर्ष-घोष में बदल दें।
17 जून को कोटा में छात्र सम्मेलन
कांग्रेस नेता राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (NEET-UG) परीक्षा के पेपर लीक, भारतीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली और बेरोजगारी के विषयों को लेकर छात्र सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसकी शुरुआत 17 जून को कोटा में होगी। इसके बाद प्रयागराज, पटना और दिल्ली में छात्र सम्मेलनों का आयोजन होगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि देश के हर युवा से मेरी एक बात- आज इस देश में मेहनत का फल नहीं, सपने देखने की सजा मिलती है। हर पेपर लीक, हर रद्द परीक्षा, हर अधूरी भर्ती, सिर्फ़ सिस्टम की विफलता नहीं, लाखों सपनों पर प्रहार है।”उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं आप थक चुके हैं। गुस्से में हैं। पर याद रखिए, जब सरकार सुनने को तैयार न हो, तब आवाज ऊंची करनी पड़ती है। इसलिए मैं आप सबको 17 जून को कोटा बुला रहा हूं। यह छात्रों की गूंज है।
पढ़ें :- नीट पेपर लीक और बेरोजगारी पर छात्रों के बीच जाएंगे राहुल गांधी, कोटा से शुरू होगा देशव्यापी अभियान
आइए, मिलकर एक हुंकार बनें
नेता विपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो। कोटा से शुरुआत, फिर देश के हर कोने तक। ये आपके भविष्य की लड़ाई है। और मैं आपके साथ हूं।” अपनी वेबसाइट पर एक अन्य संदेश में राहुल गांधी ने कहा, “आज हमारे देश में मेहनत का सम्मान नहीं हो रहा, बल्कि युवाओं के सपनों को कुचला जा रहा है।” उन्होंने कहा, “हर पेपर लीक, हर रद्द की गई परीक्षा और हर अधूरी भर्ती प्रक्रिया केवल व्यवस्था की विफलता नहीं है, बल्कि करोड़ों युवाओं के सपनों पर हमला है।” उन्होंने युवाओं से अपने अधिकारों के लिए लड़ने के वास्ते कोटा में आयोजित होने वाली ‘छात्रों की गूंज’ महारैली में शामिल होने का आह्वान किया।
एक्स पर एक वीडियो भी किया था साझा
इससे पहले गांधी ने ‘एक्स’ पर एक वीडियो साझा किया, जिसे पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन का बताया गया था। वीडियो में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थियों की भीड़ और अव्यवस्था दिख रही थी। अभ्यर्थियों का दावा था कि पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध नहीं कराई गईं। गांधी ने आरोप लगाया कि “सरकार अपने अरबपति मित्रों पर अरबों रुपये खर्च करती है, लेकिन छात्रों को सुरक्षित यात्रा तक उपलब्ध नहीं करा सकती।” हालांकि, इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने कहा कि यह घटना पाटलिपुत्र स्टेशन की नहीं है। रेलवे ने ‘एक्स’ पर कहा, “यह भी स्पष्ट किया जाता है कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के संबंध में किसी भी स्रोत से कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। कृपया ऐसी अफवाहें या भ्रांतियां न फैलाएं। वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्ति की गतिविधियों और स्थिति को देखकर प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि वह किसी चिकित्सीय समस्या या थकावट के कारण अस्वस्थ हो सकता है।”
चुनाव के समय सरकार स्पेशल ट्रेन चलाती है
अपने पोस्ट में राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आगे कहा कि चुनाव के समय यही सरकार पूरी ताकत लगाकर विशेष ट्रेनें चलाती है, लेकिन परीक्षा देने जा रहे छात्रों के हिस्से में भीड़, घुटन और बेबसी आती है।” उन्होंने कहा, “इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है कि मोदी सरकार छात्रों की पुकार सुनने तक को तैयार नहीं है। लेकिन मैं वादा करता हूं कि हम यह आवाज उन बहरे कानों तक पहुंचाएंगे। हर छात्र को उसका हक और न्याय मिलेगा।” कांग्रेस नेता ने कहा कि युवाओं की आवाज अब संघर्ष का बिगुल बनेगी।
पढ़ें :- कांग्रेस अपनी खोई हुई ‘सियासी ज़मीन’ तलाश रही है और सपा उत्तर प्रदेश में अपना अस्तित्व बचाने के लिए ‘हांफ’ रही: केशव मौर्य
राष्ट्रव्यापी अभियान के पहले चरण की शुरुआत
कांग्रेस ने घोषणा की है कि पेपर लीक और परीक्षा संबंधी अनियमितताओं के खिलाफ राष्ट्रव्यापी अभियान के पहले चरण की शुरुआत बुधवार को कोटा से होगी, जहां राहुल गांधी छात्र सम्मेलनों की श्रृंखला को संबोधित करेंगे। पार्टी के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर छात्रों को एकजुट करना और प्रभावित युवाओं को अपने अनुभव साझा करने तथा बार-बार होने वाली परीक्षा विफलताओं और पेपर लीक घोटालों के लिए जवाबदेही की मांग करने का मंच प्रदान करना है। इसके बाद राहुल गांधी प्रयागराज (10 जुलाई), पटना (11 जुलाई) और नयी दिल्ली (14 जुलाई) में भी छात्र सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों में छात्र, प्रतियोगी परीक्षार्थी, युवा संगठन, शिक्षाविद और कथित परीक्षा घोटालों से प्रभावित लोग शामिल होंगे।