Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Live-रोड शो करते हुए वायनाड में नामांकन करने निकले राहुल गांधी, बहन प्रियंका के अलावा बड़ी तादाद में उमड़ा लोगों का हुजूम

Live-रोड शो करते हुए वायनाड में नामांकन करने निकले राहुल गांधी, बहन प्रियंका के अलावा बड़ी तादाद में उमड़ा लोगों का हुजूम

By santosh singh 
Updated Date

वायनाड। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) वायनाड (Wayanad) में रोड शो निकालते हुए बुधवार को नामांकन दाखिल करने जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) और उनके कई समर्थक भी मौजूद हैं।

पढ़ें :- 'सपा सरकार में बनेगी मेट्रो, भाजपा जाएगी तभी बनारस मुस्कराएगा!' काशी में अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) एक बड़े से ट्रक के ऊपर सवार होकर नामांकन के लिए जा रहे हैं। उनके ट्रक के आगे और पीछे दोनों ही तरफ बड़ी तादाद में लोगों का हुजूम साथ चल रहा है।

पढ़ें :- बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन से मचा हड़कंप, मजदूरों ने मचाया बवाल, आगजनी और हिंसा के बीच 600 से अधिक फैक्ट्रियों में काम ठप

इसके साथ ही राहुल बुधवार से अपने चुनाव अभियान की शुरुआत भी करेंगे। राहुल दूसरी बार वायनाड लोकसभा क्षेत्र (Wayanad Lok Sabha constituency) से चुनावी ताल ठोक रहे हैं। वायनाड लोकसभा सीट (Wayanad Lok Sabha constituency)  पर इस बार मुकाबला काफी रोचक है, क्योंकि यहां LDF ने एनी राजा और NDA ने के सुरेंद्रन को मैदान में उतारा है। आज सीपीआई की उम्मीदवार एनी राजा भी नामांकन करने वाली हैं। बता दें कि राहुल ने 2019 का चुनाव वायनाड (Wayanad)  से 7 लाख 6 हजार 367 वोटों से जीता था। केरल में आम चुनाव दूसरे चरण में 26 अप्रैल को होंगे और नतीजे 4 जून को आएंगे।

UDF नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करेंगे शशि थरूर

लोकसभा चुनाव से पहले आज कांग्रेस के नेतृत्व वाले UDF के उम्मीदवार शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से नामांकन दाखिल करेंगे। थरूर दोपहर 1.45 बजे से 3 बजे के बीच कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और नामिनेशन फाइल करेंगे। इस दौरान उनके साथ UDF के सीनियर नेता भी रहेंगे।

Advertisement