नई दिल्ली। भारत-पाकिस्तान (India-Pakistan) के बीच चल रहे तनाव को खत्म करने के लिए 10 मई की शाम सीजफायर की घोषणा की गई। इसके बाद भी बॉर्डर से सटे कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमला किया जा रहा है। इसी बीच विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) से संसद का विशेष सत्र (Special Session of Parliament) बुलाने की मांग की है।
पढ़ें :- श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को लेकर लखनऊ के हजरतगंज थाने पहुंची पुलिस, मुंह छुपाती रही आरोपी मॉडल
विपक्ष की ओर से संसद का विशेष सत्र बुलाने को लेकर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने पीएम मोदी (PM Modi) को एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने लिखा है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) , मैं विपक्ष के सर्वसम्मति से किए गए अनुरोध को दोहराता हूं कि संसद का विशेष सत्र तुरंत बुलाया जाए।
पिछले सारे घटनाक्रम पर सामूहिक चर्चा जरूरी चिट्ठी में राहुल ने आगे लिखा है कि लोगों और उनके प्रतिनिधियों के लिए पहलगाम आतंकी हमले, ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) और आज के युद्ध विराम पर चर्चा करना बहुत जरूरी है, जिसकी घोषणा सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने की थी। यह आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए हमारे सामूहिक संकल्प को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर होगा। मुझे विश्वास है कि आप इस मांग पर गंभीरता से और तेज़ी से विचार करेंगे।
सीजफायर के बाद ही विपक्ष ने की थी विशेष सत्र की मांग
पढ़ें :- यूपी में DM, ADM और SDM के ट्रांसफर पर लगी रोक, पीलीभीत वोटर लिस्ट गड़बड़ी मामले में अधिकारियों पर कार्रवाई
सीजफायर (Ceasefire) के बाद से ही विपक्ष के नेता संसद के विशेष सत्र की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश (Congress leader Jairam Ramesh) ने भी इसको लेकर पीएम मोदी (PM Modi) को एक चिट्ठी लिखी थी। विपक्ष का कहना है कि सीजफायर (Ceasefire) की घोषणा होने के बाद इस पर सामूहिक रूप से चर्चा होना बहुत जरूरी है।