Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिया कड़ा संदेश, बोले-‘जब तक हम अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करेंगे, जनता चुनाव नहीं जिताएगी’, वोट भी…

राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिया कड़ा संदेश, बोले-‘जब तक हम अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करेंगे, जनता चुनाव नहीं जिताएगी’, वोट भी…

By santosh singh 
Updated Date

अहमदाबाद। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Lok Sabha Leader of Opposition Rahul Gandhi) ने शनिवार को अहमदाबाद में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारियों लगे पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित किया। राहुल ने कई चौंकाने वाली टिप्पणियां की है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आक्रामक तेवर दिखाते हुए कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी को 20-30 लोगों को निकालना भी पड़े तो इसमें किसी तरह की हिचकिचाहट नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई बब्बर शेर हैं। लेकिन पार्टी में दो गुट हैं। एक जनता के साथ है, जबकि दूसरा जनता से दूर है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का मेंबर हूं और स्टेज से मैं ये कहना चाहता हूं कि गुजरात को कांग्रेस पार्टी रास्ता नहीं दिखा पा रही है। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात कांग्रेस में दो तरह के लोग हैं। एक वो हैं, जो जनता के साथ खड़े हैं। जिसके दिल में कांग्रेस की विचारधारा है। राहुल गांधी ने कहा कि दूसरा वो हैं, जो जनता से दूर हैं। कटे हुए हैं और उसमें से आधे बीजेपी से मिले हैं। जब तक हमने इन दो को अलग नहीं किया, तब तक गुजरात की जनता हम पर विश्वास नहीं कर सकती है।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

‘गुजरात की जनता चाहती है विकल्प ‘

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि गुजरात की जनता विकल्प चाहती है। बी टीम नहीं चाहती है। मेरी जिम्मेदारी इन दो ग्रुप्स को छानने की है। हमारे पास बब्बर शेर हैं। मगर पीछे से चेन लगी हुई है।सब पीछे से बंधे हुए हैं।

‘निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए’

उन्होंने कहा, अगर हमें सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। 10, 15, 20, 30 लोगों को निकालना पड़ा तो निकाल देना चाहिए। बीजेपी के लिए अंदर से काम कर रहे हो। चलो जाकर बाहर से काम करो। तुम्हारी वहां जगह नहीं बनेगी। वो तुमको बाहर फेंक देंगे। राहुल ने कहा कि मैंने कल वरिष्ठ नेताओं, जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से मुलाकात की। मेरा लक्ष्य था- आपके दिल की बातें जानना और समझना इस बातचीत में संगठन, गुजरात की राजनीति और यहां की सरकार के कामकाज से जुड़ी बहुत सी बातें सामने आईं। लेकिन मैं यहां सिर्फ कांग्रेस पार्टी के लिए नहीं आया हूं, बल्कि प्रदेश के युवाओं, किसानों, महिलाओं और छोटे व्यापारियों के लिए आया हूं।

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है
Advertisement