Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सत्ता वियोग में विचलित हो गए राहुल गांधी, पीएम मोदी का विरोध करते करते अब देश को बताने लगे कमजोर: केशव मौर्य

सत्ता वियोग में विचलित हो गए राहुल गांधी, पीएम मोदी का विरोध करते करते अब देश को बताने लगे कमजोर: केशव मौर्य

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद और नेता विपक्ष राहुल गांधी के दिए गए बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी सत्ता वियोग में विचलित हो गए हैं। पीएम मोदी का विरोध करते करते अब केवल देश को कमजोर बताना और दिखाना रह गया है।

पढ़ें :- PAK Terrorist Killed : उरी में एक पाकिस्तानी आतंकी ढेर, AK राइफल और पिस्तौल के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

केशव मौर्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि, राहुल गांधी की राजनीति अब भारत की छवि को विदेश में धूमिल करने तक सीमित रह गई है। लोकतंत्र, संसद, न्यायपालिका, जांच एजेंसियां और हिंदू संगठनों पर बार-बार अशोभनीय टिप्पणी कर वह देश की प्रतिष्ठा को गहरी ठेस पहुंचा रहे हैं। क्या कांग्रेस और राहुल गांधी को सत्ता वियोग ने इतना विचलित कर दिया है कि इनका उद्देश्य भाजपा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का विरोध करते करते अब केवल भारत को हर मोर्चे पर कमज़ोर बताना और दिखाना रह गया है।

पढ़ें :- ECI Press Conference: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस आज, इन पांच राज्यों में इलेक्शन की तारीखों का होगा ऐलान

इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा था कि, सपा, बसपा, कांग्रेस चाहे साथ-साथ लड़ें या अलग-अलग, खिला था कमल, फिर खिलेगा कमल। भाजपा 2027 में 2017 दोहराएगी -फिर एक बार 300 पार। न दंगा, न माफिया राज, न गुंडाराज, न भ्रष्टाचार—तीसरी बार, प्रचंड बहुमत की भाजपा सरकार।

बता दें कि, अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों में भाजपा गठबंधन की जीत पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि भारत का चुनाव आयोग निष्पक्षता से समझौता कर रहा है।

Advertisement