Himanta Biswa Sarma Hits Back at Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने हाल ही में कहा था कि असम में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद हिमंत बिस्वा सरमा को जेल भेजा जाएगा। राहुल ने सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रष्ट सीएम बताया था। अब सीएम हिमंत ने जेल भेजने वाले बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिमंत बिस्वा सरमा का बाल बांका करने के लिए सात जन्म लेना पड़ेगा।
पढ़ें :- लोकसभा की 543 सीटों पर 24 घंटे में लागू करवा देंगे महिला आरक्षण, अगर BJP हो तैयार तो पूरा विपक्ष है उनके साथ, राहुल गांधी ने चल दी बड़ी चाल
श्रीभूमि में राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “देखो… राहुल गांधी मतलब ‘पप्पू’ है। गौरव गोगोई को लोग ‘छोटा पप्पू’ मानते हैं। ये जो बोल रहे हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा को अरेस्ट करेंगे। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और राहुल को नया जन्म लेना पड़ेगा। इस जन्म ये नहीं होगा। तो सात जन्म के बाद ही वो हिमंत बिस्वा सरमा का बाल भी बांका कर पाएंगे।” कार्बी आंगलोंग में आयोजित जनसभा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को दावा किया था कि 2026 के असम विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेजा जाएगा। गांधी ने सरमा को “हिंदुस्तान का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री” बताते हुए कहा है कि उन्हें भाजपा शीर्ष नेतृत्व भी नहीं बचा पाएगा।
राहुल गांधी ने कहा था- “पूरा देश जानता है- हिमंता बिस्वा सरमा देश का सबसे भ्रस्ट मुख्यमंत्री है। हिमंता, सिंडिकेट के साथ मिलकर असम को चला रहा है। जैसे ही प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आएगी, हिमंता हाथ जोड़कर खड़ा हो जाएगा। हिमंता बिस्वा सरमा को हर भ्रष्टाचार की सजा मिलेगी। हिमंता जानता है कि कांग्रेस पार्टी उसे छोड़ने वाली नहीं है। जिस दिन BJP की सरकार जाएगी, उसी दिन इनका घमंड टूट जाएगा। ऐसे डरपोक लोगों से डरने की कोई जरूरत नहीं है।”