नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज (Former MP Udit Raj) ने शनिवार को अपने एक बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar) से की। उदित राज (Udit Raj) ने कहा कि अगर अन्य पिछड़ा वर्ग उस बात को सुनता है, जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने भागीदारी न्याय सम्मेलन के दौरान कही, तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi) इस बात को साबित कर देंगे कि वे ओबीसी वर्ग (OBC Class) के दूसरे आंबेडकर हैं।
पढ़ें :- यूपी के इन जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट , लखनऊ समेत कई जिलों में तेज हवा साथ हुई बारिश
OBCs will have to think that history does not give opportunities for progress again and again. They should follow and support what Rahul Gandhi said in the Talkatora Stadium conference. If they do so, then Rahul Gandhi will prove to be the second Ambedkar for them.
— Dr. Udit Raj (@Dr_Uditraj) July 26, 2025
कांग्रेस नेता उदित राज (Congress leader Udit Raj) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘तेलंगाना में हुई जाति जनगणना समाज का एक्स-रे है। राहुल गांधी का उद्देश्य इसे देशभर में कराने का है। उनके विचार दूरदर्शी हैं। अगर दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग आगे आएं तो हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। समाज में जो असमानता है, वह कम होगी। अगर पिछड़ा वर्ग के लोग उसे समझने की कोशिश करें, जो राहुल गांधी कह रहे हैं तो राहुल गांधी इस बात को साबित कर देंगे कि वे उनके लिए दूसरे आंबेडकर हैं।’
पढ़ें :- Assembly elections announced: पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का हुआ एलान, पश्चिम बंगाल में होगा दो चरणों में मतदान, चार मई को आएंगे नतीजे
अगर हिंदू इंडिया है तो मीडिया और कार्पोरेट कंपनी में OBC क्यों नहीं हैं?
नरेंद्र मोदी कहते हैं 'हिंदू इंडिया', जबकि 50% हिंदू तो OBC हैं।
अगर हिंदू इंडिया है तो
⦁ मीडिया और कार्पोरेट कंपनी में OBC क्यों नहीं हैं?
⦁ बड़े-बड़े एंकरों की लिस्ट में OBC वर्ग के लोग क्यों नहीं हैं?ये लोग SC-ST, OBC वर्ग की जमीनें छीनकर अडानी को दे रहे हैं, इनके… pic.twitter.com/4nnVtSqVK9
पढ़ें :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने कर दिया बड़ा खेला, पुरोहित-इमाम बढ़ाया भत्ता और सरकारी कर्मचारियों के लिए डीए का किया एलान
— Congress (@INCIndia) July 25, 2025
‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ (Bhagidari Nyay sammelan) में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं ‘हिंदू इंडिया’, जबकि 50 फीसदी हिंदू तो OBC हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू इंडिया है तो मीडिया और कार्पोरेट कंपनी में OBC क्यों नहीं हैं? बड़े-बड़े एंकरों की लिस्ट में OBC वर्ग के लोग क्यों नहीं हैं? राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग SC-ST, OBC वर्ग की जमीनें छीनकर अडानी को दे रहे हैं, इनके सिस्टम में कोई OBC नहीं है। इसलिए हमने कहा है कि जहां भी कांग्रेस की सरकार होगी, हम जाति जनगणना करेंगे, ताकि हमें पता चले कि OBC वर्ग के लोगों की देश में कितनी भागीदारी और हिस्सेदारी है।