Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘राहुल गांधी ओबीसी वर्ग के दूसरे आंबेडकर, वह इस बात को साबित करेंगे’

‘राहुल गांधी ओबीसी वर्ग के दूसरे आंबेडकर, वह इस बात को साबित करेंगे’

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज (Former MP Udit Raj) ने शनिवार को अपने एक बयान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की तुलना संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर (Constitution maker Dr. Bhimrao Ambedkar) से की। उदित राज (Udit Raj) ने कहा कि अगर अन्य पिछड़ा वर्ग उस बात को सुनता है, जो राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  ने भागीदारी न्याय सम्मेलन के दौरान कही, तो राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  इस बात को साबित कर देंगे कि वे ओबीसी वर्ग (OBC Class) के दूसरे आंबेडकर हैं।

पढ़ें :- IND vs NZ 2nd T20I Live : आज दूसरे टी20 में भिड़ेंगे भारत और न्यूजीलैंड, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

कांग्रेस नेता उदित राज (Congress leader Udit Raj) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘तेलंगाना में हुई जाति जनगणना समाज का एक्स-रे है। राहुल गांधी का उद्देश्य इसे देशभर में कराने का है। उनके विचार दूरदर्शी हैं। अगर दलित और पिछड़ा वर्ग के लोग आगे आएं तो हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। समाज में जो असमानता है, वह कम होगी। अगर पिछड़ा वर्ग के लोग उसे समझने की कोशिश करें, जो राहुल गांधी कह रहे हैं तो राहुल गांधी इस बात को साबित कर देंगे कि वे उनके लिए दूसरे आंबेडकर हैं।’

पढ़ें :- हरियाणा में बिजली कर्मियों ने हड़ताल की खत्म, सीएम नायम सिंह सैनी के साथ बैठक के बाद किया एलान

अगर हिंदू इंडिया है तो मीडिया और कार्पोरेट कंपनी में OBC क्यों नहीं हैं?

‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ (Bhagidari Nyay sammelan) में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं ‘हिंदू इंडिया’, जबकि 50 फीसदी हिंदू तो OBC हैं। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू इंडिया है तो मीडिया और कार्पोरेट कंपनी में OBC क्यों नहीं हैं? बड़े-बड़े एंकरों की लिस्ट में OBC वर्ग के लोग क्यों नहीं हैं? राहुल गांधी ने कहा कि ये लोग SC-ST, OBC वर्ग की जमीनें छीनकर अडानी को दे रहे हैं, इनके सिस्टम में कोई OBC नहीं है। इसलिए हमने कहा है कि जहां भी कांग्रेस की सरकार होगी, हम जाति जनगणना करेंगे, ताकि हमें पता चले कि OBC वर्ग के लोगों की देश में कितनी भागीदारी और हिस्सेदारी है।

Advertisement